चिलम पिए बगैर विधानसभा नहीं जाते नीतीश कुमार, ऑफिस में मारते हैं गांजा, आंखों में रहता है धुआं...BJP विधायक का आरोप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 14, 2022, 01:58 PM IST

पद्मश्री सम्मान से नवाजी जा चुकीं पांच बार की बीजेपी विधायक ने ये बयान लोगों और पुलिस वालों के बीच दिया। उनके इस तरह के आरोप सुन कर इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोग हंसने भी लगे थे। 

चिलम पिए बगैर विधानसभा नहीं जाते नीतीश कुमार, ऑफिस में मारते हैं गांजा, आंखों में रहता है धुआं...BJP विधायक का आरोप
Photo Credit: Twitter

बिहार में पश्चिम चंपारण के रामनगर से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की विधायक भागीरथी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़े और गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि कुमार के पास चांदी का चिलम है और वह बगैर उसे चढ़ाए विधानसभा में नहीं जाते। ऑफिस में बैठते हैं तो वहां पर गांजा मारते हैं। 

उनकी इस टिप्पणी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है। 50 सेकेंड की क्लिप में वह कहते दिखीं- नीतीश की आंख में धुआं और हाथ में चिलम रहता है। चिलम पर बात करते हैं। चिलम पर ही चलते हैं। वह जब तक चिलम नहीं चढ़ाते हैं (सेवन करना), तब तक वह विधानसभा में अंदर आकर नहीं बैठते हैं। 

वह आगे बोलीं- नीतीश विस से उठते हैं और लॉबी में जाते हैं। ऑफिस में, जहां वह गांजा पीते हैं। फिर आकर वह सदन में वापस बैठते हैं। वह तो गांजा पीकर बात करते हैं। चिलम हाथ में रहता है। उनके पास तो चांदी का चिलम है। उनका हाल हम जानते हैं। उनका क्या कायदा, विचार, वैल्यू है...उन पर कोई यकीन नहीं करता है।    

पद्मश्री सम्मान से नवाजी जा चुकीं पांच बार की बीजेपी विधायक ने ये बयान लोगों और पुलिस वालों के बीच दिया। उनके इस तरह के आरोप सुन कर इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोग हंसने भी लगे थे। 

रोचक बात है  कि फिलहाल 68 बरस की देवी कभी सूबे के नरकटियागंज के ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिस में साफ-सफाई का काम करती थीं। उन्हें तब 800 रुपए पगार मिलती थी। 

End of Article