Bihar Gopalganj, Mokama By Election Result 2022: गोपालगंज और मोकामा उपचुनाव के रिजल्ट यहां देखें लाइव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 4, 2022, 03:40 PM IST

Bihar Gopalganj, Mokama By Election Result 2022 Date, Bihar Gopalganj, Mokama UP Chunav Result 2022: बिहार के गोपालगंज और मोकामा विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार को मतदान हुआ। वोटों की गिनती रविवार यानि 6 नवंबर को होगी।

Bihar Gopalganj, Mokama By Election Result 2022: गोपालगंज और मोकामा उपचुनाव के रिजल्ट यहां देखें लाइव
Photo Credit: BCCL

Bihar Gopalganj, Mokama By Election Result 2022 Date, Bihar Gopalganj, Mokama UP Chunav Result 2022:  बिहार विधानसभा की दो सीटों के लिए संपन्न उपचुनाव में गुरुवार को करीब 52.38 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। दोनों विधानसभा क्षेत्र में कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला बिहार में सत्तारूढ़ ‘महागठबंधन’ की सबसे बडी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के बीच है। मतों की गिनती छह नवंबर यानि रविवार को होगी। मतगणना के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रविवार सुबह 8 बजे से मतगणना होगी और दोपहर तक परिणाम घोषित हो जाएगा। आप भी https://www.timesnowhindi.com/ पर लाइव रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा आप चुनाव आयोग की वेबसाइट https://eci.gov.in/ पर भी परिणाम देख सकते हैं।

मोकामा में राजद का शक्ति परीक्षण

मोकामा सीट राजद विधायक अनंत सिंह को शस्त्र अधिनियम के एक मामले में दोषी ठहराए जाने पर अयोग्य करार दिए जाने के बाद खाली हुई थी जबकि गोपालगंज में उपचुनाव भाजपा विधायक सुभाष सिंह की मृत्यु के बाद आवश्यक हो हो गया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दो महीने पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से बाहर निकलने के बाद भाजपा और प्रदेश में सत्तारूढ़ महागठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी राजद के लिए इस उपचुनाव को प्रदेश में सत्ता समीकरण बदलने के बाद के पहले शक्ति परीक्षण के तौर पर देखा जा रहा है।

गोपालगंज में बीजेपी के सामने थी चुनौती

गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3.31 लाख से अधिक है। गोपालगंज से कुल नौ प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं जिनमें राजद, भाजपा और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के अलावा असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रत्याशी भी शामिल हैं। राजद के सामने गोपालगंज सीट वह चार बार से जीत रही भाजपा से छीनने की चुनौती है।

End of Article