नालंदा: बिहार के नालंदा में होली से ठीक एक दिन पहले कई परिवारों की खुशियां मातम में बदल गईं। यहां एक दर्दनाक हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है जबकि कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं। दरअसल यहां एक तेज रफ्तार ट्रक पूरी तरह अनियंत्रित हो गया और दर्जनों दुकानों को तोड़ते हुआ चल पड़ा। इस दौरान 8 लोगों को ट्रक ने कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो घई जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।
बढ़ सकता है मरने वालों का आंकड़ा
प्रशासन मौके पर पहुंच गया है और राहत तथा बचाव का कार्य जारी है। कहा जा रहा है कि कुछ लोग और यहां दबे हो सकते हैं। घटना नालंदा के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र की है। मरने वालों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती हैं। खबर के मुताबिक, यह ट्रक जहानाबाद की तरफ से आ रहा था। फिलहाल घायलों को निकवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है और खबर को अपडेट किया जा रहा है।
India News in Hindi (इंडिया न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Network Hindi पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें.