Bihar: देर रात तेजस्वी का PMCH में 'छापा', टाटा वार्ड की दुर्दशा देख बिफरे, कहा- सब बोल रहे झूठ, लिया जाएगा एक्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 7, 2022, 10:07 AM IST

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्हें अस्पतालों को लेकर शिकायत मिल रही थी, जिसके बाद उन्होंने मंगलवार को देर रात औचक निरीक्षण किया, जहां ये गड़बड़ियां सामने आईं हैं।

Bihar: देर रात तेजस्वी का PMCH में 'छापा', टाटा वार्ड की दुर्दशा देख बिफरे, कहा- सब बोल रहे झूठ, लिया जाएगा एक्शन
Photo Credit: ANI

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मंगलावार को देर रात पटना के कई अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें कुछ में तो स्थिति ठीक मिली, लेकिन पटना के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच की हालत देख वो बिफर पड़े। मौके पर ही उन्होंने अधिकारियों की क्लास लगा दी। तेजस्वी यादव बिहार के स्वास्थ्य मंत्री भी हैं।

औचक निरीक्षण के बाद तेजस्वी यादव ने कहा- "हमने पीएमसीएच, न्यू गार्डिनर रोड अस्पताल और गार्डनीबाग अस्पताल का निरीक्षण किया। दो अस्पतालों में डॉक्टर मौजूद थे, जिनमें पर्याप्त दवाएं और कर्मचारी थे। लेकिन पीएमसीएच में टाटा वार्ड की हालत खराब दिखी।"

तेजस्वी जब पीएमसीएच पहुंचे तो उन्हें अस्पताल के बरामदे के फर्श पर चारों तरफ गंदगी और मेडिकल कचरा दिखा। वहीं मरीज भी पड़े मिले। जिसके बाद वो अस्पताल की हालत देख वह हैरान रह गए। शवों को अस्पताल के मोर्चरी में ठीक से नहीं रखा गया था। अस्पताल में आवारा जानवर भी घूमते देखे दिखे।

तेजस्वी के अस्पताल में आने की खबर मिलते ही अधिकारी भागते हुए आए। वहीं मरीजों ने भी इस मौके का फायदा उठाया और  दवा से लेकर शौचालय तक समस्याओं को तेजस्वी के सामने रख दिया। 

आगे तेजस्वी ने कहा कि पीएमसीएच के टाटा वार्ड में न तो दवा की कोई व्यवस्था थी न ही सफाई की। वहां मरीजों को सुविधाएं नहीं दी जा रही थीं और लापरवाही देखी जा रही थी। उन्होंने कहा-  "कोई उपस्थिति नहीं थी और लोग झूठ बोल रहे थे; उनके झूठ पकड़े गए... हम इस पर एक्शन लेंगे।" 

स्वास्थ्य मंत्री ने इस दौरान अधिकारियों, मरीजों और उनके परिवारों के साथ बातचीत भी की। तेजस्वी यादव ने स्वास्थ्य क्षेत्र में खामियों को दूर करने का आश्वासन भी यहां दिया। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत