Assam:असम के नए मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा की कैबिनेट में ये हैं मंत्रियों के नाम और उनके पोर्टफोलियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 11, 2021, 04:11 PM IST

Assam's Cabinet:असम के नए मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने शपथ लेने के बाद अपने मंत्रिमंडल का गठन कर दिया है, जानें किसे क्या प्रभार मिला है।

Assam:असम के नए मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा की कैबिनेट में ये हैं मंत्रियों के नाम और उनके पोर्टफोलियो

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता  और पूर्वोत्तर प्रजातांत्रिक गठबंधन के संयोजक हेमंत बिस्वा सरमा ने असम के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले थी, राज्यपाल जगदीश मुखी ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई थी, कोविड-19 के सख्त प्रोटोकॉल के बीच उनके साथ 14 और विधायकों ने शपथ ली थी।

गौर हो कि असम की 126 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ गठबंधन को 75 सीटें मिली हैं। भाजपा को 60 सीटें मिली हैं जबकि उसके गठबंधन साझेदार असम गण परिषद (एजीपी) व यूनाइटेड पीपल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) को क्रमश: नौ और छह सीटें मिली हैं।

वहीं अब हिमंत बिस्वा सरमा ने अपनी कैबिनेट का गठन कर दिया है, देखें किसको क्या मंत्रालय मिला है (Himanta Biswa Sarma’s Cabinet) पर एक नजर- 


1. डॉ हिमंत बिस्वा सरमा, मुख्यमंत्री, असम: गृह, कार्मिक, पीडब्ल्यूडी 

2. रंजीत कुमार दास, मंत्री: पंचायत और ग्रामीण विकास, सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग, खाद्य और नागरिक आपूर्ति, और उपभोक्ता मामले।

3. अतुल बोरा, मंत्री: कृषि, बागवानी, पशुपालन और पशु चिकित्सा, सीमा क्षेत्र विकास, असम समझौते का कार्यान्वयन, सहयोग।

4. उरखाओ ग्वारा ब्रह्मा, मंत्री: हथकरघा और वस्त्र, मिट्टी संरक्षण, जनजाति कल्याण ; पिछड़ा वर्ग (BTC)।

5. चंद्र मोहन पटोवरी, मंत्री: परिवहन, उद्योग और वाणिज्य, कौशल विकास, अल्पसंख्यकों का कल्याण।

6. परिमल शुक्लाबैद्य, मंत्री: पर्यावरण और वन, मत्स्य, आबकारी।

7. केशब महंत, मंत्री: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, सूचना प्रौद्योगिकी।

8. रानुज पेगु, मंत्री: शिक्षा, कल्याण जनजाति और पिछड़ा वर्ग (गैर-बीटीसी)।

9. अशोक सिंघल, मंत्री: गुवाहाटी विकास, शहरी विकास, सिंचाई।

10. जोजन मोहन, मंत्री: राजस्व और आपदा प्रबंधन, हिल्स क्षेत्र विकास, खान और खनिज।

11. संजय किशन, मंत्री: चाय जनजातियों का कल्याण, श्रम और रोजगार।

12. अजंता नियोग, मंत्री: समाज कल्याण, वित्त।

13. पीयूष हजारिका, मंत्री: जल संसाधन, सूचना और पब्लिक रिलेशन, संसदीय कार्य।

14. बिमल बोरा, मंत्री: खेल और युवा कल्याण, सांस्कृतिक मामले, बिजली, पर्यटन।

End of Article