Owaisi's Residence Vandalized: ओवैसी के दिल्ली आवास में तोड़फोड़, हिरासत में लिए गए 5 लोग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 21, 2021, 08:56 PM IST

Asaduddin Owaisi's Delhi residence:हैदराबाद से लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी के नई दिल्ली के अशोका रोड स्थित आवास के बाहर तोड़फोड़ की गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Owaisi's Residence Vandalized: ओवैसी के दिल्ली आवास में तोड़फोड़, हिरासत में लिए गए 5 लोग
Photo Credit: ANI

नई दिल्ली: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के दिल्ली स्थित घर के बाहर तोड़फोड़ की गई है। दिल्ली पुलिस ने तोड़फोड़ की इस घटना की पुष्टि की है पुलिस की तरफ से यह भी जानकारी दी गई है कि तोड़फोड़ की घटना के बाद पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस को घटना की जानकारी पीसीआर कॉल के जरिए मिली कि कुछ लोग ओवैसी के दिल्ली आवास में तोड़फोड़ कर रहे है, इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया, आरोपियों ने ओवैसी के घर के प्रवेश द्वार और खिड़कियों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने पांच लोगों को मौके से हिरासत में लिया है उनसे पूछताछ की जा रही है और इसके अलावा इस घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है। जिस समय यह हमला हुआ उस समय एआईएमआईएमअध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी बंगले में मौजूद नहीं थे।

बाराबंकी में ओवैसी पर कोविड गाइडलाइंस के उलंघन का केस दर्ज

गौर हो कि हाल ही में यूपी के बाराबंकी में ओवैसी पर कोविड गाइडलाइंस के उलंघन का केस दर्ज किया गया है। ओवैसी पर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और भड़काऊ भाषण देने का आरोप है। एआईएमआईएम प्रमुख असद्दुदीन ओवैसी और कार्यक्रम आयोजक के खिलाफ केस दर्ज किया गया, ओवैसी की जनसभा कोविड में कोविड गाइडलाइंस की धज्जियां उड़ाने का आरोप है।

End of Article