Sputnik V Vaccine Dose Price: स्पूतनिक वी की कीमत का ऐलान, इतने रुपए में एक डोज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 14, 2021, 02:17 PM IST

रूसी वैक्सीन स्पूतनिक वी की कीमत का ऐलान हो चुका है। यहां हम बताएंगे प्रति डोज की कीमत कितनी होगी।

Sputnik V Vaccine Dose Price: स्पूतनिक वी की कीमत का ऐलान, इतने रुपए में एक डोज

स्पूतनिक वी वैक्सीन की एक डोज की कीमत का ऐलान कर दिया गया है।  भारत में  स्पूतनिक V की कीमत 948 रुपये प्लस 5% जीएसटी होगी। इसका अर्थ यह है कि 948 रुपये के अलावा इस पर 5% के साथ एक डोज 995.40 रुपये की पड़ेगी। इस ऐलान के साथ ही अब लोगों को कोविशील्ड और कोवैक्सीन के अलावा तीसरा विकल्प भी मौजूद होगा। वैक्सीनेशन की रफ्तार में कमी के बीच इसे अहम कदम बताया जा रहा है। डॉ रेड्डी लैब ने जानकारी दी कि स्पूतिनक वैक्सीन को जल्द ही बाजार में लांच कर दिया जाएगा।

कोविशील्ड, कोवैक्सीन के बाद स्पूतनिक
स्पूतनिक तीसरी ऐसी कोविड-19 वैक्‍सीन होगी, जो भारत  इस्‍तेमाल की जाएगी। स्‍पूतनिक वी वैक्‍सीन की पहली खेप 1 मई को ही भारत पहुंच चुकी है। मगर इसकी एक वजह है ताकि जब वैक्‍सीन आपके लिए उपलब्‍ध हो तो यह सुनिश्चित हो सके कि वह पूरी तरह सुरक्षित है। इस वैक्सीन के बारे में तमाम सवालों के बीत अमेरिकी एक्सपर्ट डॉ एंटोनी फौसी ने कहा था कि उनकी समझ से यह वैक्सीन करीब 90 फीसद कारगर होगी।


भारत में वैक्सीनेशन में कमी से निशाने पर केंद्र सरकार
भारत में इस समय कोवैक्सीन और कोविशील्ड टीके का इस्तेमाल किया जा रहा है। वैक्सीन की कमी से राज्य सरकारें कह रही हैं कि वो अपने टारगेट को पूरा करने में नाकाम हैं। इसके साथ ही केंद्र सरकार पर विपक्ष निशाना साध रहा है कि एक तरफ सरकार आंकड़ों के जरिए यह बताने की कोशिश कर रही है कि हालात नियंत्रण में हैं। लेकिन वैक्सीनेशन सेंटर से लोगों को लौटाया जा रहा है। गुरुवार को कोविशील्ड के दो डोज के बीच अंतर को भी बढ़ाया गया है जिसे लेकर होहल्ला मचा। हालांकि केंद्र सरकार ने कहा कि विशेषज्ञ समिति की सुझाव के बाद ही फैसला किया गया है।

End of Article