अमित शाह की 'वर्चुवल रैली' : ममता पर साधा निशाना, बोले-'प. बंगाल को हम फिर से 'सोनार बांग्ला' बनाएंगे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 9, 2020, 12:48 PM IST

Amit Shah Live : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वर्चुअल रैली के जरिए पश्चिम बंगाल के लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा एक बार फर पश्चिम बंगाल को 'सोनार बांग्ला' बनाएगी।

 अमित शाह की 'वर्चुवल रैली' : ममता पर साधा निशाना, बोले-'प. बंगाल को हम फिर से 'सोनार बांग्ला' बनाएंगे
Photo Credit: ANI

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री ने मंगलवार को वर्चुअल रैली के जरिए पश्चिम बंगाल की जनता को संबोधित किया। इस मौके पर शाह ने कार्यकर्ताओं से पश्चिम बंगाल को 'सोनार बांग्ला' बनाने का आह्वान किया। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला वर्ष समाप्त होने पर शाह ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में भाजपा को 18 सीटें मिलीं। भाजपा के लिए ये सीटें काफी अहम हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल आंदोलन करने के लिए पश्चिम बंगाल में नहीं आई है। बल्कि भाजपा पश्चिम बंगाल को दोबारा 'सोनार बांग्ला' बनाना चाहती है। 

'पश्चिम बंगाल जन संवाद रैली' में अमित शाह की मुख्य बातें

End of Article