अखिलेश यादव ने शत्रुघ्न सिन्हा को दी जीत की बधाई, कहा BJP की उपचुनाव में भारी हार 'बड़ा संकेत' 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 17, 2022, 04:53 PM IST

Akhilesh yadav congratulated Shatrughan Sinha: अखिलेश यादव ने शत्रुघ्न सिन्हा को जीत की बधाई दी है, साथ ही कहा है कि -BJP का विधानसभा उपचुनाव की सभी सीटें हारना 'बड़ा संकेत' है।

अखिलेश यादव ने शत्रुघ्न सिन्हा को दी जीत की बधाई, कहा BJP की उपचुनाव में भारी हार 'बड़ा संकेत' 

नई दिल्ली: शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल से लोकसभा उपचुनाव में जीत दर्ज कर सुखियों में हैं शत्रुघ्न सिंहा को टीएमसी ने आसनसोल लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था उन्होंने अग्निमित्रा पॉल को 3,03,209 मतों के भारी अंतर से हराकर जीत दर्ज की है,समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शत्रुघ्न सिन्हा को इस जीत पर बधाई दी है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शत्रुघ्न सिन्हा और टीएमसी प्रमुख व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस जीत के लिए बधाई देते हुए कहा कि बीजेपी का विधानसभा उपचुनाव की सभी सीटें हारना बड़ा संकेत है।

अखिलेश यादव ने संडे सुबह एक ट्वीट में लिखा, ''टीएमसी के प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा जी ने आसनसोल लोकसभा से 3 लाख से भी अधिक वोटों के अंतर से भाजपा प्रत्याशी को हराकर जो ऐतिहासिक जीत हासिल की है उसके लिए उन्हें और सुश्री ममता बनर्जी जी के कुशल नेतृत्व को हार्दिक बधाई!'' 

वहीं टीएमसी की इस जीत पर गदगद पार्टी प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुशी जाहिर करते हुए मतदाताओं को धन्यवाद दिया है। ममता बनर्जी ने ट्वीट में कहा, "मैं एआईटीसी पार्टी के उम्मीदवारों को ये निर्णायक जनादेश देने के लिए आसनसोल संसदीय क्षेत्र और बालीगंज विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को तहे दिल से धन्यवाद देती हूं। हम इसे अपने मा-माटी-मानुष संगठन के लिए अपने लोगों का हार्दिक शुभो नबाबर्शो उपहार मानते हैं। हम पर फिर से भरोसा करने के लिए मतदाताओं का बहुत शुक्रिया और उन्हें सलाम।"

गौर हो कि पश्चिम बंगाल में आसनसोल लोकसभा सीट और बालीगंज विधानसभा उपचुनाव में टीएमसी ने बाजी मार ली है। आसनसोल लोकसभा सीट पर टीएमसी के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा ने जीत हासिल की तो वहीं बालीगंज से बाबुल सुप्रियो ने जीत हासिल कर ली है। 

End of Article