Agra News Video: होटल के कमरे में प्रेमिका संग रंगरेलियां मना रहा था पति, तभी पहुंच गई पत्नी और फिर दे दनादन....

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 22, 2022, 10:23 AM IST

आगरा के होटल में प्रेमिका के साथ रंगरलियां मनाते जब पति को पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा तो हंगामा मच गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

Agra News Video: होटल के कमरे में प्रेमिका संग रंगरेलियां मना रहा था पति, तभी पहुंच गई पत्नी और फिर दे दनादन....

Agra News: आगरा के एक होटल में पति-पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। यहां पत्नी ने अपने पति को होटल के अंदर रंगरलियां मनाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। पति अपनी प्रेमिका के साथ होटल में मौजूद था तभी उसकी पत्नी वहां पहुंच गई. फिर क्या था पत्नी ने पति की चप्पल से पिटाई शुरू कर दी गुस्से में लाल पत्नी ने महिला को भी नहीं बख्शा। होटल के अंदर हुए इस हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है।

प्रेमिका को लेकर होटल पहुंचा था पति

बताया गया कि यह हाई वोल्टेज ड्रामा थाना हरी पर्वत इलाके के एक होटल में हुआ। यहां एक शख्स अपनी प्रेमिका को लेकर होटल पहुंचा था। कहीं से इसकी जानकारी उसकी पत्नी को लग गई। जिसके बाद पत्नी अपने भाई के साथ होटल जा धमकी और जमकर हंगामा किया।पत्नी ने अपने पति और उसकी प्रेमिका की चप्पल से जमकर पिटाई कर दी. होटल में काफी वक्त तक इसी तरह से हाई वोल्टेज ड्रामा होता रहा।

16 साल की बेटी का बाप है आरोपी

जानकारी के मुताबिक महिला का पति एक नर्सिंग होम में काम करता है। दोनों की एक 16 साल की बेटी भी है। अपने पति की हरकतों से तंग आकर महिला  मायके में रह रही है। वायरल वीडियो में पत्नी चप्पलों से पति और उसकी प्रेमिका की पिटाई करती नजर आ रही है। पति माफी मांगता रहा लेकिन पत्नी लगातार उसकी पिटाई करती रही...घटना के वक्त मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। आगरा में होटल के कमरे में दूसरी महिला के साथ पकड़े जाने पर पत्नी ने अपने पति को पीटा।  

End of Article