बंद कमरे में दूसरी महिला के साथ रंगरेलियां मना रहा था पति, पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा और कर दी धुनाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 29, 2021, 08:32 AM IST

मध्य प्रदेश के मालवा में एक पत्नी ने जब अपने पति को दूसरी महिला के साथ बंद कमरे में रंगे हाथ पकड़ा तो वह अपना आपा खो बैठी और उसने पति की जमकर पिटाई शुरू कर दी।

बंद कमरे में दूसरी महिला के साथ रंगरेलियां मना रहा था पति, पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा और कर दी धुनाई

उज्जैन: मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक पत्नी ने अपने पति को एक घर में उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद जो हुआ उससे पूरे मोहल्ले में हंगामा खड़ा हो गया। महिला ने इसके बाद पुलिस को बुला लिया और बमुश्किल से पुलिस ने इस हाइवोल्टेज ड्रामे पर काबू किया। इस दौरान महिला ने पति की कथित प्रेमिका के सामने पति को जमकर पीटा और प्रेमिका को भी खूब खरी खोटी सुनाई।

घर से बहाना बनाकर निकलता था पति
खबर के मुताबिक माला नागद के बिरलाग्राम का है। महिला का पति कई दिनों से ड्यूटी का बहाना बनाकर घर से जल्दी निकल जाता था और इस दौरान वो काम पर जाने की बजाय प्रेमिका से मिलने चले जाता था। कुछ समय पहले महिला को जब पति के इस प्रेम प्रसंग का पता चला तो उसने रंगे हाथों पति को पकड़ने की योजना बनाई और अपनी बहन के साथ वो उस घर के बाहर पहुंच गई जहां पति पहले से प्रेमिका के साथ मौजूद था। महिला के साथ इस दौरान कुछ पत्रकार भी थे।

दरवाजा खुला तो हैरान रह गई पत्नी
घर के बाहर ताला लगा हुई था क्योंकि जिस घर में यह रंगरेलियां मनाई जा रही थी वो महिला के पति के दोस्त का था जो बाहर से ताला लगाकर चले गया था। जब महिला ने दरवाजा खटखटाया तो वो नहीं खुला। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया और जब पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो हैरान रह गई यहां एक महिला के साथ पति मौजूद था।

जमकर की पिटाई
पति के बाहर आते ही महिला ने आपा खो दिया और जमकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान वहां मौजूद लोग वीडियो बनाते रहे। किसी तरह पुलिस ने हंगामे पर काबू किया। पति की कथित प्रेमिका को भी महिला ने नहीं छोड़ा और उसके बाल खींचकर पिटाई करने लगी। इसके बाद पुलिस सभी को थाने ले गई और सबको चेतावनी देकर जाने दिया। इस पूरी घटना की स्थानीय इलाके में खूब चर्चा हो रही है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!