देवर के साथ रंगरेलियां मनाती थी भाभी, अवैध संबंधों के चलते पति का किया ये हाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 11, 2021, 04:56 PM IST

झारखंड के रामगढ़ में एक वकील की हत्या के मामले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।  इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके देवर को अरेस्ट कर लिया है।

देवर के साथ रंगरेलियां मनाती थी भाभी, अवैध संबंधों के चलते पति का किया ये हाल

रामगढ़: देवर के साथ अवैध संबंधों के चलते एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति के खिलाफ ऐसी जानलेवा साजिश रची जिससे हर कोई हैरान है। रामगढ़ के वकील अजय कुमार महतो की कुछ दिन पहले कोर्ट के नजदीक लाश मिली थी। पुलिस ने जब शव बरामद किया तो पता चला की हत्या धारदार हथियार के अलावा गला दबाकर की थी। पुलिस ने जब मामले की तहकीकात की तो चौंकाने वाला सच सामने आया जिससे हर कोई हैरान था। 

पत्नी ने रची थी साजिश
पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए मृतक अजय कुमार की पत्नी तथा उसेक मौसेर भाई को अरेस्ट कर लिया है। दोनों ने अजय की हत्या के लिए धारदार चाकू तथा बाइक का इस्तेमाल किया था जो पुलिस के कब्जे में है। अजय की पत्नी विराजो कुमारी उर्फ सुमन तथा मौसेरे भाई हेमंत उर्फ टिंकू ने मिलकर की थी। खबर के मुताबिक हेमंत अक्सर अजय के घर आता जाता था रहता था और इसी दौरान उसके सुमन के साथ अवैध संबंध बन गए।

2018 में हुई थी शादी
पुलिस के मुताबिक अजय और सुमन की शादी 2018 में हुई थी जिसके बाद दोनों के संबंध अच्छे नहीं रहे। इस बीच दोनों के बीच तीसरे शख्स की एंट्री हुई जो था अजय का मौसेरा भाई हेमंत। धीरे-धीरे सुमन और हेमंत में नजदीकियां बढ़ते गई और अवैध संबंध बन गए। दोनों अक्सर संबंध बनाते थे और इसकी कुछ भनक अजय को भी लग गई थी। दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो उन्होने अजय को रास्ते से हटाने की सोची।

कर दी हत्या
इससे पहले दोनों ने अजय की हत्या कराने की कोशिश की और घर पर लोहे की रॉड से हमला किया लेकिन तब वह किसी तरह बच गया। इसके बाद भी अजय की पत्नी सुमन और हेमंत के बीच अवैध रूप से शारीरिक संबंध बनने जारी रहे। दोनों ने इस बार अजय को रास्ते से हटाने के लिए बड़ी साजिश रची और हेमंत अजय को घूमने के बहाने से अपने साथ ले गया और बाद में हत्या कर दी।

End of Article