Visakhapatnam: हिंदुस्तान शिपयार्ड में दर्दनाक हादसा, क्रेन टूटने से 11 की मौत [VIDEO]

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 1, 2020, 03:29 PM IST

Visakhapatnam News: आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम स्थिति हिंदुस्तान शिपयार्ड में एक दर्दनाक हादसा हुआ है जहां क्रेन टूटने से 11 मजदूरों की मौत हो गई है।

Visakhapatnam: हिंदुस्तान शिपयार्ड में दर्दनाक हादसा, क्रेन टूटने से 11 की मौत [VIDEO]

विशाखापत्तनम: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में स्थित हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड में एक भारी भरकम क्रेन के गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई। मारे गए सभी लोग मजदूर है। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि क्रेन गिर रही है।  विशाखापत्तनम जिला कलेक्टर विनय चंद ने बताया कि इस दौरान इसके नीचे काम कर रहे 11 मजदूरों की दबकर दर्दनाक मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हादसे के दौरान यहां डेढ़ दर्ज से अधिक मजदूर काम कर रहे थे। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने हादसे के बाद विशाखापत्तनम के जिला कलेक्टर और शहर के पुलिस आयुक्त को क्रेन दुर्घटना की घटना में तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। जिस दौरान यह हादसा हुआ उस समय दरअसल कुछ मजदूर वहां काम कर रहे थे। जैसे ही क्रेन गिरी तो वहां अफरा-तफरी मच गई और लोगों की चीख-पुकार मच गई। तुरंत ही राहत औऱ बचाव अभियान चलाया गया। हादसे में तुरंत ही 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक घायल शख्स को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। 

End of Article