देश

50 घंटे, 58 मिनट और 27 सेकंड... सैनिक के शौर्य को सलाम; श्रीनगर से दिल्ली तक रिकॉर्ड समय में पूरी की साइकिल यात्रा

Srinagar Delhi Bicycle Journey: राजस्थान के बीकानेर के रहने वाले भारतीय सेना के एक जवान ने श्रीनगर से दिल्ली तक साइकिल यात्रा रिकार्ड समय में पूरी की है।

Image

सेना के एक जवान ने श्रीनगर से दिल्ली तक की साइकिल यात्रा (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : iStock

Srinagar Delhi Bicycle Journey: राजस्थान के बीकानेर के रहने वाले भारतीय सेना के जवान बलवीर ने अपनी अद्भुत सहनशक्ति और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए श्रीनगर से दिल्ली तक 859 किलोमीटर की साइकिल यात्रा रिकॉर्ड समय में पूरी की है। 29 वर्षीय बलवीर ने यह दूरी महज 50 घंटे, 58 मिनट और 27 सेकंड में तय कर नई मिसाल कायम की। उनकी साइकिल यात्रा 24 अप्रैल को श्रीनगर के लाल चौक से हुई थी।

रिकॉर्ड समय में पूरी हुई यात्रा

29 वर्षीय बलवीर ने श्रीनगर से दिल्ली तक साइकिल यात्रा रिकार्ड समय में पूरी की है। बलवीर ने 859 किलोमीटर की दूरी 50 घंटे, 58 मिनट और 27 सेकंड में तय की, जो 24 अप्रैल की सुबह श्रीनगर के लाल चौक से शुरू हुई और 26 अप्रैल को दिल्ली के लाल किले पर समाप्त हुई।

भारतीय सेना की 11 'मैकेनाइज्ड यूनिट' (कपूरथला) में तैनात बलवीर ने बताया कि उन्होंने यह उपलब्धि अपने दल के सदस्य सुख सागर, हिमांशु, राहुल और रमेश्वर के सहयोग से हासिल की। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि को 'इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में दर्ज कराने की तैयारी चल रही है। उन्होंने बताया, "एक एप्लिकेशन के माध्यम से दर्ज किए गए डेटा को सत्यापन के लिए प्रस्तुत किया जाएगा।"

859 KM की दूरी साइकिल से की पूरी

बलवीर ने कहा, "यह यात्रा सहनशक्ति, अनुशासन और दृढ़ संकल्प की परीक्षा थी। यह एकल यात्रा थी। मैंने 24 अप्रैल को सुबह छह बजे श्रीनगर के लाल चौक से शुरुआत की और 26 अप्रैल सुबह दिल्ली पहुंचा। इस दौरान कुल 859 किलोमीटर की दूरी तय की।"

बीकानेर के नोखा निवासी बलवीर ने बताया कि रास्ते में कुछ स्थानों पर आराम और भोजन के लिए वह रुके और यात्रा में पहाड़ी इलाकों के साथ-साथ मैदानी क्षेत्रों को भी पार किया। उन्होंने कहा, "मार्ग का निर्धारण इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने किया गया था और दर्ज डेटा अब आधिकारिक मान्यता के लिए प्रस्तुत किया जाएगा।"

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article