पानी में चलते-फिरते क्रूज पर आने वाले समय में अब रोलर कोस्टर और वॉटरस्लाइड का मजा भी मिलेगा। जी हां...ये दोनों मजे एक ही शिप पर आप को मिलेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि यूरोप के मुल्क नॉर्वे (Norway) की कंपनी एक्वा क्रूज लाइन्स (Aqua Cruise Lines) एक खास क्रूज शिप लेकर आई है, जिसका नाम एक्वा स्लाइडकोस्टर है। इसी शिप पर रोमांचक का ऐसा डबल डोज मिलेगा और ऐसा पहली बार होगा, जब किसी शिप पर ये चीजें सेट की जाएंगी।

Aqua Cruise Lines 1
समुद्र में हाइब्रिड रोलरकोस्टर और वॉटरस्लाइड सेवा वाले इस क्रूज को अप्रैल 2025 में अमेरिका के फ्लोरिडा से चलाने की योजना है। यह फ्लोरिडा के पोर्ट कैनावेरल से सात दिवसीय कैरेबियाई यात्रा कार्यक्रम शुरू करेगा, जिसके बाद अगस्त और अक्टूबर 2025 के बीच न्यूयॉर्क से बरमूडा तक पांच और सात दिवसीय यात्रा कार्यक्रम होंगे। तीन मंजिला क्रूज शिप में बेहद आरामदायक कमरे और सुइट्स रहेंगे और इसकी यात्री क्षमता 3751 है। शिप पर दो स्लाइड भी हैं, जिसका आनंद लोग समुंदर के बीच ले सकेंगे।

Aqua Cruise Lines 2
हाइब्रिड कोस्टर के अलावा एक्वा में नया डिजिटल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स भी रहेगा, जिसका नाम ग्लो कोर्ट होगा। इसमें इंटरैक्टिव एलईडी फ्लोर होगा, जोकि दिन ढलने के बाद नाइटक्लब में तब्दील हो जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्वा में मेन पूल डेक पर दिन भर बेड्स रहेंगे, जहां वाइब बीच क्लब वाला एडल्ड एरिया भी होगा।

Aqua Cruise Lines 3
एक्वा लाइन की वेबसाइट के मुताबिक, इस क्रूज के सफर का किराया प्रोग्राम, डेट और केबिन कैटेगरी के हिसाब से होगा। तीन मई, 2025 को पोर्ट कैनावेरल से एक सप्ताह की कैरेबियन क्रूज राउंड-ट्रिप का किराया फिलहाल डबल ऑक्यूपेंसी के आधार पर प्रति व्यक्ति 1,149 डॉलर से शुरू होगा। किराए में बोर्ड पर मिलने वाली मील्स और ड्रिंक्स (कॉफी और आइस टी वगैरह) आदि शामिल रहेंगी।

Aqua Cruise Lines 4
नॉर्वेजियन क्रूज लाइन के चीफ डेविड हरेरा की ओर से बताया गया कि कंपनी गेस्ट्स को प्राथमिकता पर रखते हुए उनकी अनुभव की सीमाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और यह समुद्री क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।

Aqua Cruise Lines 5
(सभी तस्वीरेंः Norwegian Cruise Lines)
