देश

'पहले इटालियन महिला PM मोदी का अपमान करती थी, अब एक इटालिया उनकी मां का अपमान कर रहा है', AAP पर भड़के ठाकुर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 16, 2022, 12:36 PM IST

भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने शनिवार को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सोनिया गांधी का नाम लिए बगैर कहा कि पहले एक इटली की महिला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान करती थी अब एक इटालिया (आप नेता) प्रधानमंत्री की मां की बेइज्जती कर रहा है।

Image

गोपाल इटालिया पर भड़के अनुराग ठाकुर

Photo : BCCL

Gujarat Election: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की मां का अपमान करने के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) पर तीखा हमला किया है। गुजरात में एक रैली को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, 'पहले एक इतालवी महिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान करती थी अब एक इटालिया (Gopal Italia) उनकी मां का अपमान कर रहा है।' हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका साफ इशारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और गुजरात AAP प्रमुख गोपाल इटालिया की तरफ था।

ठाकुर का तीखा हमला

अनुराग ठाकुर ने गुजरात में अपनी रैलियों के दौरान कांग्रेस और आप पर तीखे हमले किए। ठाकुर ने कहा, 'गुजरात ने पहले इस अपमान को स्वीकार नहीं किया था, अब भी वह इसे स्वीकार नहीं करेगा। गुजरात करारा जवाब देगा।' आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी (आप) की गुजरात इकाई के प्रमुख गोपाल इटालिया को गुरुवार को हिरासत में लिया गया था। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा सरिता विहार पुलिस स्टेशन ले जाया गया था।

ईरानी का प्रहार

इससे पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आप पर हमला करते हए कहा, 'आप का एक नेता एक 100 वर्षीय महिला का अपमान इसलिए करता है क्योंकि उस मां ने ऐसे बेटे को जन्म दिया जिसने देश का आशीर्वाद पाकर प्रधानसेवक का दायित्व निभा रहा है। अरविंद केजरीवाल जानते हैं कि गुजरात के उनके नेता हिंदू समाज का अपमान करते रहे, मंदिर में महिला की भूमिका पर मर्यादा से परे हटकर टिप्पणी की और अब पीएम मोदी की मां पर टिप्पणी कर अपनी राजनीति चमकाना चाहता है।'

वहीं गोपाल इटालिया ने शुक्रवार को दावा किया कि उनकी पार्टी को गुजरात में पाटीदार समुदाय का समर्थन मिलता देख भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उनके खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर साजिश रचने में जुटी है और इसके तहत पुराने वीडियो जारी किये गये।

किशोर जोशी
किशोर जोशीauthor

राजनीति में विशेष दिलचस्पी रखने वाले किशोर जोशी को और खेल के साथ-साथ संगीत से भी विशेष लगाव है। यह टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में नेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं। किशोर के पास डिजिटल मीडिया का 10 सालों का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित