देश

Anta By Election Result 2025 LIVE: राजस्थान की राजनीति में बहुचर्चित अंता में Congress को मिली जीत, जानें कितने वोटों से विजेता बने प्रमोद जैन

Anta By Election Result 2025 LIVE: (अंता उपचुनाव राजस्थान): आपको बता दें कि अंतासीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है। यहां बीजेपी प्रत्याशी मोरपाल सुमन, कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया और निर्दलीय नरेश मीणा के बीच कांटे की टक्कर है। मिली जानकारी के अनुसार अंता विधानसभा सीट पर 20 राउंड में ईवीएम मशीनों के जरिए काउंटिंग शुरू हो गई है।

Image

आंता चुनाव (ECI)

Anta By Election Result 2025 LIVE: (अंता उपचुनाव राजस्थान): आज सभी की नजर बिहार विधानसभा चुनाव पर है। हालांकि, इस बीच कई राज्यों में उपचुनाव भी हुए हैं, जिनके रिजल्ट आज ही आएंगे। इनमें एक है राजस्थान की बहुचर्चित विधानसभा सीट अंता है। आपको बता दें कि इस विधानसभा क्षेत्र के लिए 11 नवंबर को मतदान हुआ है। जनता ने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 80 प्रतिशत मतदान किया था। अब आज इस विधानसभा के रिजल्ट पर सभी की नजर बनी हुई है। अंता (बारां) विधानसभा सीट पर कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन को 15,594 वोटों के अंतर से पराजित किया। निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा तीसरे स्थान पर रहे।

यहां पर है त्रिकोणीय मुकाबला

आपको बता दें कि अंता सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है। यहां बीजेपी प्रत्याशी मोरपाल सुमन, कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया और निर्दलीय नरेश मीणा के बीच कांटे की टक्कर है। सुबह 8 बजे अंता विधानसभा सीट पर 20 राउंड में ईवीएम मशीनों के जरिए काउंटिंग शुरू हुई और अंत में कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया ने जीत दर्ज कर ली।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना जारी

अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच की जा रही है। अभी कौन जितेगा या हारेगा, यह कहना मुश्किल है। अभी वोटों की गिनती शुरू हो रही है। जो भी आंकड़े आ रहे हैं, वो शुरुआती रुझान है।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article