देश

Parliament Security Breach: संसद सुरक्षा चूक मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, ललित झा के साथ साजिश में था शामिल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 16, 2023, 03:40 PM IST

Parliament Security breach: संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में छठा आरोपी महेश कुमावत को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार महेश भी पूरी साजिश का हिस्सा था। घंटों चली पूछताछ के बाद महेश की गिरफ्तारी की गई।

Image

संसद सुरक्षा चूक मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार

Parliament Security breach: संसद सुरक्षा चूक मामले में दिल्ली पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। संसद सुरक्षा चूक मामले में गिरफ्तार छठा आरोपी राजस्थान का रहने वाला है और पुलिस ने उसे पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार किया है।

महेश कुमावत गिरफ्तार

संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में छठा आरोपी महेश कुमावत को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार महेश भी पूरी साजिश का हिस्सा था। घंटों चली पूछताछ के बाद महेश की गिरफ्तारी की गई।

राजस्थान का रहने वाला है महेश

राजस्थान के नागौर जिले के निवासी महेश भी 13 दिसंबर को दिल्ली आया था। इसी दिन लोकसभा में दर्शक दीर्घा से दो व्यक्ति ने कूदकर धुआं फैला दिया था। जिसके बाद संसद में हड़कंप मच गया था।

ललित झा के साथ था महेश

संसद सुरक्षा चूक मामले का मुख्य साजिशकर्ता ललित झा घटना के बाद दिल्ली से भागकर राजस्थान में महेश के ठिकाने पर ही पहुंचा था। शुरुआती जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों के मोबाइल फोन नष्ट करने में महेश भी ललित के साथ शामिल था। महेश नीलम के भी लगातार संपर्क में था, जिसे संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन करने के लिए गिरफ्तार किया गया है।

किया था सरेंडर

ललित और महेश दोनों ने गुरुवार को नई दिल्ली इलाके के पुलिस स्टेशन में एक साथ सरेंडर कर दिया था। ललित की गिरफ्तारी शुक्रवार को दर्ज की गई। महेश के चचेरे भाई कैलाश से भी पूछताछ की गई, लेकिन पुलिस ने अब तक उसे गिरफ्तार नहीं किया है।

13 नवंबर को क्या हुआ था

बता दें कि 13 नवंबर को, दो व्यक्ति - सागर शर्मा और मनोरंजन ने - शून्यकाल के दौरान दर्शक दीर्घा से लोकसभा कक्ष में कूद गए थे। कूदने के बाद उन्होंने जूते में छिपाए गए कनस्तरों से पीला धुआं छोड़ा और नारे लगाए। इसके बाद सांसद ने उन्हें पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। लगभग उसी समय, दो अन्य - अमोल शिंदे और नीलम देवी - ने संसद परिसर के बाहर "तानाशाही नहीं चलेगी" चिल्लाते हुए कनस्तरों से रंगीन धुआं छोड़ा। इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद ललित झा गिरफ्तार हुआ और अब फिर महेश।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!