देश

बगैर तलाक की शादी: पाकिस्तान गई अंजू की बढ़ी मुसीबत, पति अरविंद ने दर्ज कराई FIR

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 6, 2023, 01:40 PM IST

Pakistan Anju News: अरविंद ने दावा किया था कि अभी तक दोनों का तलाक नहीं हुआ है, इसलिए वह सीमा पार के आदमी से शादी नहीं कर सकती। उसने अंजू और नसरूल्ला के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कराया है।

Image

अंजू और नसरूल्ला

Photo : Twitter

Pakistan Anju News: राजस्थान के अलवर जिले से अपने फेसबुक फ्रेंड से मिलने पाकिस्तान गई अंजू के पति अरविंद ने नसरूल्ला और अपनी पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया, अंजू और नसरूल्ला के खिलाफ फूलबाग पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 366 (महिला को शादी के लिए प्रेरित करना), 494 (बिना तलाक के दूसरी शादी), 500 (मानहानि), 506 (आपराधिक धमकी) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भिवाड़ी के पुलिस उपाधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया, अंजू के पति अरविंद ने अपनी पत्नी और उसके पाकिस्तानी फेसबुक मित्र नसरूल्ला के खिलाफ आईपीसी की धारा 366, 494, 500, 506 और आईटी अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

बिना तलाक कर ली शादी

अरविंद ने गुरुवार को दावा किया था कि अभी तक दोनों का तलाक नहीं हुआ है, इसलिए वह सीमा पार के आदमी से शादी नहीं कर सकती। बता दें, अंजू (34) ने पाकिस्तान में इस्लाम धर्म अपनाने के बाद अपने फेसबुक मित्र नसरूल्ला से शादी कर ली और अब उसका नाम बदलकर फातिमा हो गया है। अरविंद ने सरकार से अंजू के पासपोर्ट और वीजा दस्तावेजों की भी जांच करने का आग्रह किया था, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं उसने पाकिस्तान की यात्रा के लिए नकली दस्तावेजों और हस्ताक्षरों का इस्तेमाल तो नहीं किया था।

2019 में हुई थी नसरूल्ला से दोस्ती

अंजू (34) का जन्म उत्तर प्रदेश के कैलोर गांव में हुआ था और वह राजस्थान के अलवर जिले में रहती थी। पाकिस्तानी नागरिक नसरूल्ला (29) से उसकी 2019 में फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। नसरूल्ला से मिलने के लिए अंजू वैध वीजा पर पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के ऊपरी दीर जिले के एक गांव पहुंची थी।

(भाषा इनपुट के साथ)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article