देश

अंजू नहीं कर सकती दूसरी शादी, अभी तक नहीं लिया मुझसे तलाक...पति ने लगाई गुहार

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jul 28, 2023, 10:45 AM IST

अंजू के पति अरविंद कहा कि उनकी बेटी ने अंजू को अपनी मां मानने से इनकार कर दिया है और ऐसे में उनके लिए अंजू के साथ समझौता करना मुश्किल होगा।

Image

Anju and Nasrullah

Anju in Pakistan: पाकिस्तान जाकर शादी करने वाली भारतीय महिला अंजू के पति ने कहा है कि उनका अभी तक तलाक नहीं हुआ है और इसलिए अंजू सीमा पार के व्यक्ति से शादी नहीं कर सकती हैं। अंजू के पति अरविंद कुमार ने अलवर में संवाददाताओं से कहा कि अंजू ने कहा है कि उसने तीन साल पहले दिल्ली में तलाक के कागजात जमा किए थे, लेकिन मुझे अभी तक अदालत से कोई समन या नोटिस नहीं मिला है। कागजों पर वह अभी भी मेरी पत्नी है। वह किसी और से शादी नहीं कर सकती। सरकार को मामले की जांच करानी चाहिए।

पति ने कहा, सरकार करे अंजू के पासपोर्ट की जांच

अरविंद कुमार ने गुरुवार को कहा कि सरकार को उसके पासपोर्ट और वीजा दस्तावेजों की भी जांच करनी चाहिए ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या उसने पाकिस्तान की यात्रा के लिए फर्जी दस्तावेजों और हस्ताक्षरों का इस्तेमाल किया था। उन्होंने कहा कि उसने मुझे वीजा प्रक्रिया पूरी करने के बारे में नहीं बताया। उन्होंने कहा कि वह उसके भारत लौटने के बाद मामले में केस दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी ने अंजू को अपनी मां मानने से इनकार कर दिया है और ऐसे में उनके लिए उसके साथ समझौता करना मुश्किल होगा।

इन दावों के बारे में पूछे जाने पर कि अंजू मानसिक रूप से परेशान और सनकी हो सकती है, अरविंद कुमार ने कहा कि वह काम के कारण तनाव में रहती थी लेकिन उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह ऐसा कदम उठाएगी। अरविंद ने कहा कि उनकी अरेंज मैरिज थी और वह बच्चों के साथ अच्छी तरह घुल-मिल जाती थी। अगर अंजू कुछ करने का इरादा रखती है तो वह उसे पूरा करेगी।

अंजू ने पाकिस्तान में की नसरुल्ला से शादी

अरविंद ने कहा कि बच्चों को उनके साथ रहना चाहिए और सरकार को उसका वीजा और पासपोर्ट रद्द कर देना चाहिए और उसे जाने की अनुमति नहीं देनी चाहिए। अंजू (34) का जन्म उत्तर प्रदेश के कैलोर गांव में हुआ था और वह राजस्थान के अलवर जिले में रहती थी। अंजू और पाकिस्तानी नागरिक नसरुल्ला (29) 2019 में फेसबुक पर दोस्त बने। नसरुल्ला से मिलने के लिए अंजू वैध वीजा पर आदिवासी खैबर पख्तूनख्वा के ऊपरी दीर जिले पहुंची और अपने प्रेमी से शादी कर ली।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article