दुनिया

दूसरे वीडियो में अंजू ने की पाकिस्तान की सुंदरता की जमकर तारीफ, नसरुल्लाह के साथ वादियों का उठा रही लुत्फ

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jul 26, 2023, 05:46 PM IST

नुमान खान नामक ब्लॉगर द्वारा रिकॉर्ड किए गए 4 मिनट लंबे वीडियो में अंजू को पाकिस्तान की सुंदरता की तारीफ करते हुए दिखाया गया है।

Image

Credit: Twitter@AsefMehmood)

Anju Praises Pakinstan: पाकिस्तान पहुंचकर अपने प्रेमी से शादी करने खैबर पख्तूनख्वा पहुंची भारतीय महिला अंजू ने अपने नए वीडियो में पाकिस्तान की खूबसूरती की खूब तारीफ की है। अंजू 23 जुलाई को पाकिस्तान में अपने प्रेमी नसरुल्लाह से मिलने के लिए सीमा पार कर गई थी। जोड़े का एक वीडियो पहले ही आ चुका है। अब उनका दूसरा वीडयो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जहां उन्हें पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अपर दीर में पर्यटन स्थलों का मजा लेते देखा जा सकता है।

अंजू उर्फ फातिमा ने की पाकिस्तान की सुंदरता की तारीफ

नुमान खान नामक ब्लॉगर द्वारा रिकॉर्ड किए गए 4 मिनट लंबे वीडियो में अंजू को पाकिस्तान की सुंदरता की तारीफ करते हुए दिखाया गया है। राजस्थान के भिवाड़ी जिले की विवाहित भारतीय महिला अंजू अपने प्रेमी नसरुल्लाह से मिलने के लिए पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत तक गई, जिससे उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया था। दोनों ने 25 जुलाई को शादी भी कर ली। अंजू ने इस्लाम धर्म अपनाकर अपना नाम फातिमा रख लिया।

बंदूकों के साए में अंजू का निकाह

दोनों के निकाह के समय वहां बड़ी संख्या में पुलिसवाले मौजूद रहे। बंदूकों की साए में अंजू का निकाह हुआ। अंजू भारत में पहले से शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे हैं। यह निकाह सभी को चौंका गया है क्योंकि अंजू कह चुकी है कि वह वैध वीजा के जरिए अपने प्रेमी नसरुल्लाह से मिलने आई है। उसका शादी करने का कोई इरादा नहीं है। वह कुछ दिन में भारत लौट आएगी। जिओ टीवी की मुताबिक यह शादी अपर दीर की एक अदालत में हुआ।

कोर्ट से भारी सुरक्षा के साथ घर गई

रिपोर्ट के मुताबिक मलाकंद डिवीजन के डीआईजी नासिर महमूद सत्ती ने अंजू के निकाह की पुष्टि की है। सत्ती ने कहा कि धर्म परिवर्तन करने के बाद अंजू ने अपना नाम बदलकर फातिमा रख लिया है। निकाह के बाद अंजू को भारी सुरक्षा के साथ उसके घर भेजा गया।

बता दें कि अंजू ने अपने पति अरविंद को बताया था कि वह कुछ दिनों के लिए जयपुर जा रही है। लेकिन रविवार को मीडिया के जरिए अरविंद को पता चला कि अंजू सीमा पार चली गई है। पाकिस्तानी मीडिया ने बताया कि अंजू ने इस्लाम धर्म अपना लिया है और अपने पाकिस्तानी प्रेमी नसरुल्लाह से शादी कर ली है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article