देश

Andhra Pradesh: एनटीआर जिले में पुलिस ने जब्त किए 8 करोड़ रुपये, दो शख्स गिरफ्तार; चुनाव आयोग करेगा जांच

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के NTR जिले में एक ट्रक से 8 करोड़ रुपये बरामद किए गए हैं। ट्रक से दो व्यक्तियों को पुलिस ने हिरासत लिया है।

Image

पाइप से लदे ट्रक में मिला नोटों का जखीरा

Photo : ANI

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के एनटीआर जिला पुलिस ने जिले में एक चेक पोस्ट पर पाइप से भरी लॉरी से 8 करोड़ रुपये नकद जब्त किए और गुरुवार सुबह मामले के सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लिया। यह पैसा हैदराबाद से गुंटूर ले जाया जा रहा था। जग्गैयापेट सर्कल इंस्पेक्टर चंद्र शेखर ने कहा कि एनटीआर जिला पुलिस ने एनटीआर जिले के गारिकापाडु चेक पोस्ट पर 8 करोड़ रुपये नकद जब्त किए। यह पैसा एक अलग केबिन में पाइप से लदी लॉरी में पाया गया और दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है।

चंद्र शेखर ने कहा कि आगे की कार्रवाई चुनाव आयोग के अधिकारी और फ्लाइंग स्क्वाड की टीमें करेगी। उन्होंने कहा कि हम इस राशि को जिला जांच टीमों को सौंप देंगे और आगे की कार्रवाई चुनाव आयोग के अधिकारी और फ्लाइंग स्क्वाड टीम द्वारा की जाएगी।

ईडी ने 30 करोड़ कैश किया था बरामद

बता दें इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने झारखंड के रांची में कई ठिकानों पर छापेमारी कर करोड़ों का कैश बरामद किया था। ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के नौकर के घर से ईडी ने भारी नकदी जब्त किया था। जानकारी के मुताबिक, लगभग 30 करोड़ रुपये का कैश बरामद किया गया था। बता दें, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कुछ योजनाओं के कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फरवरी 2023 में झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र के. राम को गिरफ्तार भी किया था।

वहीं इससे पहले चुनाव आयोग ने बताया था कि 5 राज्यों में चुनाव के एलान के बाद से करीब 1760 करोड़ रुपये का कैश जब्त किया गया। यह 2018 में इन 5 राज्यों से मिले कैश का 7 गुना ज्यादा था। दरअसल, चुनाव आयोग राज्य और केंद्र की एजेंसियों के साथ मिलकर इस तरह की कार्रवाई को अंजाम देता है। चुनाव आयोग के मुताबिक चुनाव एलान के बाद एमपी, मिजोरम, झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और राजस्थान से 1760 करोड़ रुपये से ज्यादा की जब्ती की गई है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!