देश

कुलगाम में दो जगहों पर आतंकियों से मुठभेड़, एक जवान शहीद, पुलिस और सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी

मुठभेड़ के दौरान शुरुआती गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हुए सेना के जवान ने दम तोड़ दिया। शीर्ष पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।

Image

कुलगाम में दो जगहों पर आतंकियों से मुठभेड़, एक जवान शहीद, पुलिस और सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी

Encounter in Kashmir: कश्मीर के कुलगाम जिले के मोदेरगाम गांव में आज पुलिस और सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ की इस कार्रवाई में सेना का एक जवान शहीद हुआ है। शुरुआती गोलीबारी के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए सेना के जवान ने दम तोड़ दिया। शीर्ष पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है।

पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बल दक्षिण कश्मीर जिले के मोदरगाम गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी और तलाश अभियान चला रहे थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद तलाश अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। उन्होंने बताया कि अभियान जारी है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

एक और मुठभेड़ शुरू

उधर, कुलगाम के यारीपोरा के चिनिगाम इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच एक और मुठभेड़ शुरू हुई। सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं और मुठभेड़ स्थलों के आसपास के इलाकों की घेराबंदी कर दी है। सेना, पुलिस और सीआरपीएफ संयुक्त रूप से ये आतंकवाद विरोधी अभियान चला रहे हैं।
Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article