देश

Manipur Earthquake: मणिपुर में लगे भूकंप के झटके, 4.5 की तीव्रता से हिली धरती, घरों से निकले लोग

Manipur Earthquake: मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में भूकंप के झटके लगे हैं। भूकंप के इस झटके में किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

Image

मणिपुर में भूकंप ( प्रतीकात्मक फोटो- Canva)

KEY HIGHLIGHTS
  • मणिपुर में आते रहता है भूकंप
  • 16 जून को भी आया था भूकंप
  • 16 जून को कांगपोकपी में आया था भूकंप

Manipur Earthquake: मणिपुर में बुधवार शाम भूकंप के तेज झटके लगे। भूकंप का झटका इतना तेज था कि लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के झटके कुछ समय तक लगते रहे। हालांकि इस भूकंप में किसी तरह के माल-जाल के नुकसान की खबर नहीं है।

मणिपुर में भूकंप की तीव्रता कितनी थी

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को शाम 7:09 बजे मणिपुर के बिष्णुपुर में रिक्टर पैमाने पर 4.5 तीव्रता का भूकंप आया। 26 जून को 19:09:32 के आसपास भूकंपीय गतिविधि की सूचना मिली। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र अक्षांश 24.49 N और देशांतर 98.81 E पर और 25 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।

प्रशासन एक्टिव

बिष्णुपुर जिले में भूकंप का असर महसूस किया गया, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की। किसी तरह के नुकसान या चोट की तत्काल कोई खबर नहीं मिली।

मणिपुर में आते रहते हैं भूकंप

इससे पहले 16 जून की सुबह मणिपुर के कांगपोकपी में हल्का भूकंप आया। हालांकि, किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। दोपहर 1.21 बजे के आसपास हल्का भूकंप आया और रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई। भूकंप का केंद्र था। वहीं 4 जनवरी, 2016 को मणिपुर में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसमें आठ लोगों की जान चली गई और इम्फाल में प्रतिष्ठित ‘नुपी कीथेल’ (महिलाओं का बाजार) सहित कई घर और इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article