देश

Amit Shah in J&K:बारामूला में अमित शाह, 'टाइम्स नाउ नवभारत' ने लोगों के मिजाज को भांपा-Video

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 5, 2022, 07:44 PM IST

Amit Shah in Baramulla: केंद्र शासित प्रदेश के अपने तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्रियों फारूक अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती पर तीखा हमला किया।

Image

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के अपने तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन बारामूला पहुंचे

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के अपने तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन बारामूला पहुंचे इस मौके पर खासी भीड़ जुटी, इस दौरान 'टाइम्स नाउ नवभारत' ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनके मूड को भांपा और कई मुद्दों पर बात की,लोग देश के गृहमंत्री को अपने बीच पाकर बेहद उत्साहित नजर आए।

'टाइम्स नाउ नवभारत' संवाददाता रविकांत राय ने लोगों से बात की तो उनमें से एक शख्स का कहना था कि 'ये नया कश्मीर है, यह 2022 का कश्‍मीर है, अब कश्‍मीर नया करवट ले रहा है' वहीं इस रैली में महिलाओं की भी भारी संख्या में भागीदारी रही, देखिए वहां के लोगों ने क्या कहा-

वहीं अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नेशनल कांफ्रेंस के चीफ फारूक अब्दुल्ला और पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती कहते हैं कि पाकिस्तान से बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं पड़ोसी देश से बात करने के बजाय जम्मू-कश्मीर के युवाओं से बात करना पसंद करूंगा।

'गुप्कर गठबंधन' पर देश में पाकिस्तानी आतंकवादियों के लिए 'रेड कार्पेट बिछाने' का आरोप

उन्होंने 'गुप्कर गठबंधन' पर देश में पाकिस्तानी आतंकवादियों के लिए 'रेड कार्पेट बिछाने' का आरोप लगाया। शाह ने कहा कि कुछ लोग यहां पाकिस्तान की बात करते हैं। मैं आज उनसे कहना चाहता हूं कि पीओके के उन गांवों की संख्या के आंकड़े लाएं जहां बिजली है। हमारे कश्मीर के हर गांव में बिजली पहुंच गई है। मुफ्ती एंड कंपनी, और अब्दुल्ला एंड बेटों ने कश्मीर पर 70 साल तक शासन किया। लेकिन 1 लाख घर नहीं दिए, लेकिन 2014 से 2022 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में 1 लाख लोगों को घर दिया है।

'उन्होंने मुझे पाकिस्तान से बात करने का सुझाव दिया'

गृह मंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने यहां 70 साल तक शासन किया। उन्होंने मुझे पाकिस्तान से बात करने का सुझाव दिया। मेरा एक स्पष्ट दृष्टिकोण है, मैं पाकिस्तान से बात नहीं करना चाहता, मैं बारामूला में गुर्जरों, पहाड़ी और बकरवालों से बात करना चाहता हूं। मैं कश्मीर के युवाओं से बात करना चाहता हूं। खुली आंखों और दिमाग से सोचो, जिन्होंने आतंकवाद फैलाया, उन्होंने कश्मीर का क्या भला किया है? उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर को अन्य राज्यों के साथ दौड़ में शामिल होना है जो देश में आगे बढ़ रहे हैं। हमें आतंकवादियों द्वारा दिखाए गए रास्ते पर नहीं चलना है। मैं आपसे अपना समर्थन देने का आग्रह करता हूं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article