देश

'राहुल गांधी की लगभग हर भविष्यवाणी सही...', GST सुधारों को लेकर अशोक गहलोत का बड़ा दावा

GST Reforms: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को दावा किया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की जीएसटी सुधारों को लेकर की गई लगभग हर भविष्यवाणी सही साबित हुई है।साथ ही गहलोत ने जीएसटी को सरल बनाने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि इसमें महज एक स्लैब होना चाहिए।

Image

कांग्रेस नेता अशोक गहलोत (बाएं) और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (दाएं) (फाइल फोटो साभार: @ashokgehlot51)

Photo : Twitter

GST Reforms: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को दावा किया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की जीएसटी सुधारों को लेकर की गई लगभग हर भविष्यवाणी सही साबित हुई है। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार को जीएसटी सुधारों पर कार्रवाई में बहुत अधिक समय लगाने को लेकर घेरा।

क्या कुछ बोले अशोक गहलोत?

समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में अशोक गहलोत ने कहा, ''राहुल गांधी ने बहुत पहले कहा था कि सभी वर्गों के लोग जीएसटी को लेकर बहुत चिंतित हैं, चाहे वे व्यापारी हों, उपभोक्ता हों या अन्य। इसलिए, यह सरकार की जिम्मेदारी है कि जब विपक्ष का नेता कोई बयान देता है तो उस पर गौर करें... राहुल गांधी द्वारा की गई लगभग हर भविष्यवाणी सही साबित हुई है।''

केंद्र को गहलोत की सलाह

गहलोत ने जीएसटी को सरल बनाने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि इसमें महज एक स्लैब होना चाहिए। उन्होंने कहा, ''अगर सरकार ने समय पर जीएसटी की समीक्षा की होती तो आज लोग परेशान नहीं होता...अब, आपने 15 अगस्त को ऐलान किया... हालांकि, मेरे विचार में सरकार ने इस कमियों पर कार्रवाई करने में बहुत देर कर दी। मेरा मानना है कि अगर कोई कमी है तो अभी सबकुछ सुलझा लिया जाना चाहिए... जीएसटी में महज एक ही स्लैब होना चाहिए।

इस बीच, गहलोत ने बिहार के दरभंगा में 'मतदाता अधिकार यात्रा' के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत मां पर की गई अपशब्द टिप्पणियों का भी जिक्र किया और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखालत की मां के प्रति सम्मान व्यक्त किया, लेकिन मानहानि मामले पर शेखावत की हालिया टिप्पणियों पर सवाल भी उठाए।

गहलोत ने कहा, ''उनकी बातों का कोई मतलब नहीं है तो मैं क्या जवाब दूं? मैं उनकी मां का सम्मान करता हूं। उन्होंने मेरे खिलाफ मानहानि का मुकदमा भी दायर किया है, जबकि एसओजी की जांच में सभी के नाम थे और यह रिकॉर्ड पर था...मैंने जनता से यही कहा था। साथ ही कहा था कि इस संजीवनी मामले में गरीबों को न्याय मिलना चाहए... मैंने उन लोगों के खिलाफ आवाज उठाई, जो इस घोटाले में शामिल थे। हालांकि, सरकार बदलते ही उनकी संलिप्तता समाप्त हो गई।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article