देश

Mathura Shahi Eidgah: मथुरा शाही ईदगाह मामले में 11 जनवरी को अगली सुनवाई करेगा इलाहाबाद हाईकोर्ट, सर्वे प्रक्रिया पर होगा फैसला

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 18, 2023, 06:04 PM IST

Mathura Shahi Eidgah: इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने 15 दिसंबर को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के उस आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था, जिसमें अदालत की निगरानी में अधिवक्ता आयुक्तों की तीन सदस्यीय टीम द्वारा शाही ईदगाह परिसर के प्राथमिक सर्वेक्षण की अनुमति दी गई थी।

Image

मथुरा शाही ईदगाह मामले में सर्वे प्रक्रिया पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुरक्षित रखा फैसला

Photo : PTI

Mathura Shahi Eidgah: उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर से सटे शाही ईदगाह परिसर के प्राथमिक सर्वेक्षण की मांग वाले मामले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 11 जनवरी को अगली सुनवाई करेगा। आज की सुनवाई के दौरान मुस्लिम पक्ष ने सर्वे पर विरोध जताते हुए इसकी अनुमति नहीं देने की मांग की।

अगली सुनवाई पर क्या होगा

अगली सुनवाई पर इलाहाबाद हाईकोर्ट शाही इदगाह मस्जिद के सर्वे प्रक्रिया पर आदेश देगा। सर्वे के लिए कोर्ट कमिश्नर की नियुक्ति पर फैसला होगा। परिसर के सर्वे में लोगों पर फैसला सुनाएगा।

सुप्रीम कोर्ट भी कर चुका है सुनवाई

इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने 15 दिसंबर को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के उस आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था, जिसमें अदालत की निगरानी में अधिवक्ता आयुक्तों की तीन सदस्यीय टीम द्वारा शाही ईदगाह परिसर के प्राथमिक सर्वेक्षण की अनुमति दी गई थी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article