देश

PM मोदी से मिलने के बाद अल्पसंख्यक धर्मगुरु बोले-प्रधानमंत्री की अगुवाई में भारत को फिर से 'विश्व गुरु' बनाएंगे

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 5, 2024, 05:05 PM IST

Minority Religious Leaders: धर्मगुरुओं ने कहा, 'हमें मिलकर इस देश को आगे ले जाना है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आज एक बार फिर से ''विश्वगुरु' बनने के करीब है। इसे साकार करने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना है।'

Image

संसद भवन में पीएम मोदी से मिलने के बाद अल्पसंख्यक धर्मगुरु।

Photo : ANI

Minority Religious Leaders: नए संसद भवन में सोमवार को सभी अल्पसंख्यक धर्मगुरुओं की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई। इस मुलाकात के बाद धर्मगुरुओं ने संसद परिसर में कहा कि 'हमारी जाति, परंपरा, धर्म, प्रार्थना पद्धतियां अलग-अलग हो सकती हैं लेकिन एक मनुष्य के रूप में हमारा सबसे बड़ा धर्म मानवता का है। हम सभी इस देश में रहते हैं। देश ही हमारी प्राथमिकता है।'

धर्मगुरुओं ने कहा, 'हमें मिलकर इस देश को आगे ले जाना है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आज एक बार फिर से ''विश्वगुरु' बनने के करीब है। इसे साकार करने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना है।'

धर्म गुरुओं ने संसद में सदन की कार्यवाही देखी

सभी धर्म गुरुओं ने संसद में सदन की कार्यवाही देखी। पीएम से मुलाकात से पहले ऑल इंडिया इमाम संगठन के चीफ इमाम उमर अहमद इलियासी ने कहा कि 'यह पैगाम ए मोहब्बत है। आज मैं प्रधानमंत्री से मिलने जा रहा हूं।' भारतीय अल्पसंख्यक फाउंडेशन के संस्थापक हिमसूद ने कहा कि वे दुनिया को बताने जा रहे हैं कि भारत एक है। इस शिष्टमंडल में 24 अल्पसंख्यक धर्म गुरु शामिल थे। धर्म गुरुओं ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात की। अभी संसद का बजट सत्र चल रहा है।

1 फरवरी को पेश हुआ अंतरिम बजट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गत एक फरवरी को अंतरिम बजट पेश किया। सत्त पक्ष के लोगों ने जहां इस बजट की सराहना की वहीं, विपक्ष ने कहा कि इसमें कुछ भी नहीं है और बजट की आलोचना की। प्रधानमंत्री मोदी ने वित्त मंत्री की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट महिलाओं, किसानों और युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। यह देश को आगे ले जाने वाला बजट है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article