देश

Srinagar Airport: जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी, श्रीनगर एयरपोर्ट से रद्द हुई सभी उड़ानें

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 13, 2023, 05:54 PM IST

Srinagar Airport: भारी बर्फबारी के कारण श्रीनगर एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले सभी विमानों की सर्विस रद्द कर दी गई है। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि रद्द उड़ानों के यात्रियों को बिना किसी अतिरिक्त कीमत के अगली उपलब्ध उड़ान में शामिल कर लिया जाएगा। इसकी सूचना यात्रियों को दे दी गई है।

Image

श्रीनगर एयरपोर्ट से उड़ाने रद्द (प्रतीकात्मक फोटो- pixabay)

Srinagar Airport: श्रीनगर एयरपोर्ट से शुक्रवार को उड़ान भरने वाली सभी विमानों की सर्विस को कैंसिल कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर में गंभीर मौसम की स्थिति के बीच, श्रीनगर में सभी उड़ानें शुक्रवार को रद्द कर दी गईं हैं। श्रीनगर हवाई अड्डे के अधिकारियों ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

ट्वीट कर दी जानकारी

श्रीनगर हवाई अड्डे ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा- "लगातार खराब मौसम के कारण हमारे हवाईअड्डे पर आज के लिए सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। प्रभावित यात्रियों को संबंधित एयरलाइंस द्वारा बिना किसी अतिरिक्त पैसे के अगली उपलब्ध उड़ान में शामिल किया जाएगा।"

srinagar airport

श्रीनगर एयरपोर्ट का ट्वीट

जारी है बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार सुबह से बर्फबारी शुरू हुई है, जो अभी तक जारी है। कहीं पर हल्की तो कहीं पर भारी बर्फबारी की खबर है। सुबह में फ्लाइट श्रीनगर से उड़ानें भर रहीं थीं, लेकिन जैसे ही विजिबिलिटी में समस्या उत्पन्न होने लगी, उड़ानों को रोक दिया गया। अभी इस एयरपोर्ट से न तो विमान उड़ान भर रहे हैं और न ही लैंड कर रहे हैं। बर्फबारी के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हाईवे भी बंद

मिली जानकारी के अनुसार बर्फबारी के कारण एकमात्र बारहमासी सड़क - श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग - को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। सड़क से बर्फ हटाने का काम जारी है, लेकिन खराब मौसम के कारण इसमें समस्या आ रही है। हाईवे किनारे गाड़ियों की कतार लगी हुई है। यात्रियों को बर्फबारी के कारण घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज