देश

टाइम्स नाउ से बोले अजित पवार: चाचा से गठबंधन सिर्फ निकाय चुनाव तक, महायुति में सब All Is Well; औवैसी को लगाई फटकार

बीएमसी के चुनाव से पहले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने टाइम्स नाउ नवभारत को एक्सक्लूसिव बातचीत की। इस विशेष वार्ता में अजित पवार ने शरद पवार के साथ गठबंधन से लेकर महायुति गठबंधन में उठापटक की अटकलों पर खुलकर बात की।

Image

अजित पवार

महाराष्ट्र में इन दिनों निकाय चुनाव को लेकर सियासी उठा-पटक मची हुई है। भाजपा, शिवसेना, शिवसेना यूबीटी और राकंपा, कांग्रेस जैसे विभिन्न राजनैतिक दलों के नेता एक-दूसरे पर सियासी बयानबाजी कर रहे हैं। इस बीच, सूबे के डिप्टी सीएम अजित पवार ने टाइम्स नाउ नवभारत को एक्सक्लूसिव बातचीत की। इस विशेष वार्ता में अजित पवार ने शरद पवार के साथ गठबंधन से लेकर महायुति गठबंधन में उठापटक की अटकलों पर खुलकर बात की। वहीं, AIMIM प्रमुख असदद्दीन औवैसी से जुड़े एक सवाल पर अजित पवार भड़क भी गए। आइये देखते हैं अजित पवार ने और क्या क्या कहा?

सवाल: क्या आप शरद पवार के साथ आगे भी गठबंधन में जा रहे हैं?

अजीत पवार: नहीं, शरद पवार के साथ गठबंधन सिर्फ इस चुनाव तक ही सीमित है। इससे ज्यादा और कुछ नहीं। जो खबरें चल रही हैं मर्जर की या एक साथ आने की वो सब अफवाह हैं।

सवाल: महायुति में भीतरखाने क्या हालात हैं, वहां सब ठीक है ना?

अजीत पवार: हां, आज मैं साफ कर देना चाहता हूं कि महायुति गठबंधन में हमारे बीच सब कुछ ठीक है। वहां सब ऑल इस वेल! है। बीजेपी के जो नेता मुझे गरिया रहे हैं उन्हें पार्टी हाई कमांड का स्टैंड पता ही नहीं।

घोटालों के आरोप से घिरे बेटे पार्थ पवार को आप खुद क्यों क्लीनचिट नहीं दे रहे?

अजीत पवार: पुणे जमीन घोटाले में पार्थ की कोई भूमिका नहीं है। एक पिता के तौर पर मैं ये कहूंगा, लेकिन फिर भी मैं उसे क्लीनचिट नहीं दे सकता। मामले में जांच जारी है, सत्य सामने आ जाएगा।

सवाल: आपकी राजनीति और हिंदुत्व पर आपका स्टैंड क्या है?

अजीत पवार: मैं हिंदुत्वव की राजनीति से सहमत नहीं। हमारी पार्टी सेक्युलर विचारधारा की है। बीजेपी के जो नेता मुझे गरिया रहे हैं उन्हें पार्टी हाई कमांड का स्टैंड पता ही नहीं।

सवाल: उद्धव और राज ठाकरे के एक साथ आने को आप कैसे देखते हैं?

अजीत पवार: राज ठाकरे के पास एक भी विधायक नहीं लेकिन फिर भी वो खुद और उनके कार्यकर्ता खुश हैं तो रहने दो।

सवाल: असदुद्दीन ओवैसी को लेकर क्या कहेंगे?

अजीत पवार: ओवैसी को मैं सीरियसली नहीं लेता, वो क्या मेरा बॉस है क्या ? उसकी बातों का लोगों को यकीन क्यों करना चाहिए ? उसने कहा कि वो मेरे जैसे 16 अजित पवार को जेब में रखता है, मैं कहता हूँ कि 17वां मुझे भी रख कर दिखा दे।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article