देश

Ajit Pawar Death Case: रोहित पवार ने गृहमंत्री शाह को लिखा पत्र, अजित पवार की मौत मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की

बारामती विमान हादसे में अजित पवार की मौत के बाद रोहित पवार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नागरिक उड्डयन मंत्री और डीजीसीए को पत्र लिखकर पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने हादसे में साजिश की आशंका जताते हुए विमान कंपनी पर कार्रवाई और मल्टी-एजेंसी जांच की मांग दोहराई। हालांकि शरद पवार ने इस घटना को दुर्घटना बताया है और किसी साजिश से इनकार किया है।

Image

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार (फाइल फोटो)

बारामती में 28 जनवरी को हुए विमान हादसे में महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को पत्र लिखकर मामले की व्यापक और पारदर्शी जांच की मांग की। रोहित पवार ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने ईमेल के माध्यम से एक विस्तृत पत्र भेजा है, जिसमें हादसे को लेकर अपनी आशंकाएं दर्ज की हैं। उनका कहना है कि इस मांग का उद्देश्य राजनीति नहीं, बल्कि सच्चाई को सामने लाना है ताकि किसी तरह की अटकलों या संदेह की गुंजाइश न रहे।

पहले भी जताई थी ऐसी आशंका

इससे पहले 10 फरवरी को मुंबई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित पवार ने इस हादसे में संभावित साजिश की आशंका जताई थी। उन्होंने अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे से जुड़ी विदेशी मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि इससे बारामती हादसे को लेकर उनका संदेह और मजबूत हुआ है। हालांकि विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने स्पष्ट किया है कि अहमदाबाद हादसे की जांच अभी जारी है और मीडिया में चल रही अटकलें भ्रामक हैं।

रोहित पवार ने हादसे में शामिल निजी कंपनी वीएसआर पर प्रतिबंध लगाने की मांग की

रोहित पवार ने हादसे में शामिल निजी कंपनी वीएसआर (VSR), जो लियरजेट विमान की मालिक थी, के खिलाफ कार्रवाई और उसकी सेवाओं पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि घटिया निर्माण करने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है तो जानलेवा सेवाएं देने वाली विमान कंपनी पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या कंपनी के मालिकों का प्रभाव इतना है कि सरकार कदम उठाने से बच रही है। वहीं, एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने इस घटना को दुर्घटना बताते हुए किसी साजिश से इनकार किया है।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

अंकिता भंडारी हत्याकांड: न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस सेवादल का कैंडल मार्च, श्रीनिवास बोले- विश्वसनीय और निष्पक्ष जांच हो

अंकिता भंडारी हत्याकांड: न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस सेवादल का कैंडल मार्च, श्रीनिवास बोले- विश्वसनीय और निष्पक्ष जांच हो

दुश्मन पर नजर, नए हथियारों की टेस्टिंग और आपदा राहत..., 75% से ज्यादा स्वदेशी सामग्री से बना INS समर्थक नौसेना में शामिल, जानें खासियतें

दुश्मन पर नजर, नए हथियारों की टेस्टिंग और आपदा राहत..., 75% से ज्यादा स्वदेशी सामग्री से बना INS समर्थक नौसेना में शामिल, जानें खासियतें

MEA PC: 'भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें', हिंदू मंदिर पर कथित हमले के बाद अमेरिका को सख्त संदेश

MEA PC: 'भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें', हिंदू मंदिर पर कथित हमले के बाद अमेरिका को सख्त संदेश

मानसा के बाद गुरदासपुर में हत्या से हड़कंप, नशे के खिलाफ आवाज उठाने पर मर्डर; गृह मंत्रालय ने मान सरकार से मांगी रिपोर्ट

मानसा के बाद गुरदासपुर में हत्या से हड़कंप, नशे के खिलाफ आवाज उठाने पर मर्डर; गृह मंत्रालय ने मान सरकार से मांगी रिपोर्ट

राहुल गांधी ने गर्भवती पत्रकार को दिया था धक्का? इस आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, बढ़ेंगी कांग्रेस नेता की मुश्किलें

राहुल गांधी ने गर्भवती पत्रकार को दिया था धक्का? इस आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, बढ़ेंगी कांग्रेस नेता की मुश्किलें