देश

मुंबई ड्रग्स केस में एजाज खान की पत्नी गिरफ्तार, घर से मिली 130 ग्राम मारिजुआना

बिग बॉस में नजर आए एक्टर एजाज खान एक बार फिर मुश्किलों में हैं। एजाज खान की पत्नी फॉलन गुलीवाला को अब सीमा शुल्क विभाग ने गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं, एजाज खान के घर से ड्रग्स मिलने की जानकारी भी सामने आई है।

Image

एजाज खान की पत्नी गिरफ्तार

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Ajaz Khan Wife Arrested: अभिनेता और टी.वी. शो बिग बॉस में नजर आए एजाज खान की पत्नी फॉलन गुलीवाला (40) को सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने मादक पदार्थ के मामले में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सीमा शुल्क अधिकारियों ने जोगेश्वरी के पश्चिम उपनगर स्थित गुलीवाला के आवास पर बृहस्पतिवार को छापेमारी की और वहां से 130 ग्राम का मादक पदार्थ बरामद किया। सीमा शुल्क विभाग ने एजाज खान के कार्यालय में काम करने वाले एक चपरासी को कूरियर सेवा के माध्यम से विदेश से 100 ग्राम मेफेड्रन मंगवाने के आरोप में आठ अक्टूबर को गिरफ्तार किया था।

2021 में खान भी मादक पदार्थ के मामले में हो चुके है गिरफ्तार

सीमा शुल्क अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के दौरान गुलीवाला की भूमिका भी सामने आई। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने साल 2021 में खान को भी कथित मादक पदार्थ के मामले में गिरफ्तार किया था, हालांकि बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया था। महाराष्ट्र में हाल ही में विधानसभा चुनाव में एजाज खान ने मुंबई की वर्सोवा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें केवल 155 मत ही मिले थे।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article