शहर

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 3 सितंबर 2026): कमला मार्केट, नवादा, छतरपुर, जनकपुरी और नेहरू प्लेस सहित इन इलाकों में बत्ती गुल रहेगी, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut Schedule 3 September, 2026: राजधानी दिल्ली में कल यानी गुरुवार 3 सितंबर को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली वितरण कंपनियों ने शटडाउन शेड्यूल जारी किया है। यहां देखें किन इलाकों में पावर कट रहेगा, समय और क्षेत्रों की पूरी लिस्ट।

Image

दिल्ली के कई इलाकों में गुरुवार को घंटों तक बत्ती गुल रहेगी

Delhi Power Cut Schedule 3 September, 2026: राजधानी दिल्ली में कल यानी गुरुवार 3 सितंबर को कई इलाकों में बिजली कटौती होगी। इससे बिजली उपभोक्ताओं की समस्याएं बढ़ सकती हैं। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बिजली वितरण करने वाली BSES Yamuna पावर लिमिटेड, BSES राजधानी पावर लिमिटेड और Tata Power-DDL ने बिजली कटौती का पूरा शेड्यूल जारी किया है। चलिए जानते हैं गुरुवार को दिल्ली के किन-किन इलाकों में कितने घंटे और किस वजह से बिजली कटौती होगी।

बिजली वितरण कंपनियों BYPL, BRPL और Tata Power-DDL की ओर से जारी शटडाउन शेड्यूल के मुताबिक कल राजधानी के कई इलाकों में लगभघ आधे घंटे से लेकर 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। बिजली कंपनियों ने यह शटडाउन सिस्टम सुधार, ट्रांसफॉर्मर मेंटेनेंस, नेटवर्क अपग्रेडेशन और अन्य तकनीकी कार्यों के लिए निर्धारित किया है।

BYPL के इन इलाकों में प्रभावित होगी बिजली

BYPL के मुताबिक दरियागंज डिवीजन में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रह सकती है। इस दौरान गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कमला मार्केट और अजमेरी गेट से जुड़े इलाकों में सिस्टम इम्प्रूवमेंट का काम किया जाएगा।

BRPL के कई इलाकों में होगी बिजली कटौती

BRPL के शेड्यूल के मुताबिक राजधानी के कई हिस्सों में अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। मुंडका के लक्ष्मी पार्क कॉलोनी और कमरुद्दीन नगर में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक RMU मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। बक्करवाला गांव में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक ट्रांसफॉर्मर का प्रिवेंटिव मेंटेनेंस निर्धारित है, जिसके चलते यहां बिजली कटौती की जाएगी।

नजफगढ़ के न्यू रोशनपुरा में सुबह 10:09 बजे से दोपहर 2:09 बजे तक 11KV फीडर मेंटेनेंस के कारण बिजली नहीं रहेगी। वहीं मोहन गार्डन के लक्ष्मी विहार, नवादा में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक RMU से जुड़े काम के चलते बत्ती गुल रहेगी।

DIVISIONTIME(HRS)REASONAREA
MUNDKA13:00-16:00TRANSFORMER-PREVENTIVE MAINTENANCELAXMI PARK COLONY KAMARUDDIN NAGAR,
NANGLOI11:09-14:09TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONBLOCK RR MIYANWALI NAGAR PASCHIM VIHAR,
PALAM11:09-12:39LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONBLOCK A MAHAVIR ENCLAVE,
KHANPUR11:09-12:39LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONASOLA WILD LIFE SANCTUARY, TUGHLAKABAD,
CHHATARPUR11:09-12:39LT CIRCUIT-NEW LTAB CIRCUIT LAYINGJAUNAPUR VILLAGE JAUNAPUR,
CHHATARPUR11:00-11:29TRANSFORMER-PREVENTIVE MAINTENANCEBLOCK G AYA NAGAR EXTENSION AYA NAGAR,
NEHRU PLACE11:00-14:00TRANSFORMER-PREVENTIVE MAINTENANCEBLOCK B AMRITPURI GARHI EAST OF KAILASH,
PALAM11:00-13:0011KV FEEDER-PROBLEM IN RMUSECTOR 21 DWARKA,
MUNDKA11:00-13:0011KV FEEDER-CABLE ENTRY HOLE OPENLAXMI PARK COLONY KAMARUDDIN NAGAR,RANHOLLA,
TAGORE GARDEN11:00-13:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONBLOCK J RAGHUBIR NAGAR TAGORE GARDEN EXTENSION,
PALAM11:00-15:0011KV FEEDER-EARTHINGSADH NAGAR II PALAM,KHERA VILLAGE SADH NAGAR 1 PALAM,BLOCK B MANGALPURI II PALAM,PALAM COLONY SADH NAGAR 1 PALAM,BLOCK R INDRA PARK PALEM KAILASHPURI MAIN PALAM,
KHANPUR11:00-13:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONBLOCK D VISHWAKARMA COLONY PULPEHLADPUR,BLOCK A VISHWAKARMA COLONY PULPEHLADPUR,BLOCK C VISHWAKARMA COLONY PULPEHLADPUR,DDA PARK LAL KUAN,LAL KUAN,CHUNGI NO 2 KOTLA MAHINGIRAN LAL KUAN,BLOCK B VISHWAKARMA COLONY PULPEHLADPUR,
CHHATARPUR11:00-14:00TRANSFORMER-PREVENTIVE MAINTENANCESULTANPUR,JAUNAPUR VILLAGE JAUNAPUR,RADHEY MOHAN DRIVE,DLF FARMS,GADAIPUR JAUNAPUR,
NANGLOI11:00-14:00TRANSFORMER-PREVENTIVE MAINTENANCEBHERA ENCLAVE PASCHIM VIHAR,
CHHATARPUR11:00-13:0011KV FEEDER-PREVENTIVE MAINTENANCEAMBEDKAR COLONY MANDI,MANDI VILLAGE,JAUNAPUR VILLAGE JAUNAPUR,WESTEND DLF CHATTARPUR FARMS DLF FARMS,BHIM BASTI JUANAPUR,SULTANPUR,
KHANPUR11:00-13:00RMU-MAINTENANCEJ.J KHANPUR
CHHATARPUR11:00-14:00TRANSFORMER-PREVENTIVE MAINTENANCERAJPUR KHURD EXTENSION CHHATARPUR,
NANGLOI11:00-14:00TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONBLOCK B JAWALAPURI PASCHIM VIHAR,
PUNJABI BAGH11:00-13:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONSWAYAMSIDHA COLONY PUNJABI BAGH,
CHHATARPUR11:00-13:00TRANSFORMER-PREVENTIVE MAINTENANCEBHATI MINES
NAJAFGARH10:09-14:0911KV FEEDER-MAINTENANCEBLOCK X NEW ROSHAN PURA NAJAFGARH,
MOHAN GARDEN10:00-14:00RMU-DEFECT IN OPERATION MECHANISMLAXMI VIHAR NAWADA,
JANAKPURI10:00-12:00RMU-MAINTENANCEPOCKET G HARI NAGAR JANAK PURI,
MOHAN GARDEN10:00-12:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONRAZAPUR KHURD,
MUNDKA09:00-11:00RMU-MAINTENANCEJOHAR VILLAGE NANGLOI EXTENSION NANGLOI,
MUNDKA09:00-12:00TRANSFORMER-PREVENTIVE MAINTENANCEBAKKARWALA VILLAGE BAKARWALA,
MUNDKA09:00-10:30LT CIRCUIT-NEW LTAB CIRCUIT LAYINGBLOCK 4 ABC NANGLOI EXTENSION NANGLOI,

इसके अलावा पालम, खानपुर, छतरपुर, नांगलोई, नेहरू प्लेस, टैगोर गार्डन, पंजाबी बाग और जनकपुरी सहित कई इलाकों में निर्धारित समय पर बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। कुछ इलाकों में दो से चार घंटे तक पावर शटडाउन रहेगा।

Tata Power-DDL के इन इलाकों में रहेगी बत्ती गुल

Tata Power-DDL के शेड्यूल के मुताबिक हिरनकी, लिबासपुर, सेक्टर-34, दरियापुर गांव, पूठकलां, ए-ब्लॉक, मास्टर कॉलोनी और संजय कॉलोनी में भी कल बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

लिबासपुर में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक DT चार्जिंग से जुड़ा प्रोजेक्ट वर्क किया जाएगा। सेक्टर-34 में सुबह 11:15 बजे से दोपहर 3:15 बजे तक ऑयल फिल्ट्रेशन का काम निर्धारित है। दरियापुर गांव में 10:15 बजे से 2:15 बजे तक MCCB रिप्लेसमेंट और लाइन मेंटेनेंस का काम किया जाएगा, जिसके कारण बिजली कटौती होगी।

PROJECT WORK
DiscomDisttZoneDESCRIPTIONDate Time fromDate Time toArea affectedTotal Duration (in Hrs)
TATA POWER - DDLBADLI507

DT CHARGING03.09.26 10:0003.09.26 13:00PART OF LIBASPUR3TATA POWER - DDLBADLI516FAULTY ASSET RECTIFICATION

OIL FILTRATION03.09.26 11:1503.09.26 15:15PART OF SEC-344TATA POWER - DDLBAWANA512FAULTY ASSET RECTIFICATION

MCCB REPLACEMENT & LINE MTC.03.09.26 10:1503.09.26 14:15PART OF DARYAPUR VILLAGE4TATA POWER - DDLMANGOLPURI519FAULTY ASSET RECTIFICATION

RMU REPAIR03.09.26 11:3003.09.26 13:30PART OF POOTHKALAN2TATA POWER - DDLMODEL TOWN505FAULTY ASSET RECTIFICATION

FAULTY DT REPLACEMENT03.09.26 10:3003.09.26 12:30PART OF A-BLK2TATA POWER - DDLNARELA511NEW CONNECTION

FOR MMG WORK03.09.26 09:0003.09.26 11:00PART OF HIRANKI2TATA POWER - DDLNARELA514PLANNED MAINTENANCE

HOT SPOT & LINE MTC.03.09.26 11:1503.09.26 13:15PART OF MASTER COLONY, SANJAY COLONY2

बिजली कटौती के शेड्यूल को देखते हुए बिजली उपभोक्ताओं से अपील है कि वे निर्धारित शटडाउन अवधि को ध्यान में रखते हुए अपने सभी जरूरी काम पहले निपटा लें। बिजली से जुड़े उपकरणों का इस्तेमाल सावधानी से करें। विशेषतौर पर पानी की व्यवस्था कर लें, क्योंकि बिजली कटौती के दौरान आप मोटर चलाकर पानी नहीं भर पाएंगे।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!