देश

कौन हैं एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र? 40 साल तक वायुसेना में की सेवा अब बने राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO; जानिए उनके बारे में सबकुछ

Ram Mandir Trust New CEO: अयोध्या स्थित भव्य राम मंदिर के प्रबंधन और सुरक्षा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बड़ा फैसला लिया है। भारतीय वायुसेना के पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र को राम मंदिर ट्रस्ट का पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Image

राम मंदिर के पहले CEO बने रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा

Photo : Times Now Digital

Ram Mandir Trust New CEO: अयोध्या के भव्य राम मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और उच्च स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने भारतीय वायुसेना के सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (Who is Jitendra Mishra) को राम मंदिर का पहला पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है।

इसके साथ ही ट्रस्ट में तीन नए सदस्यों को भी शामिल किया गया है। बुधवार को आयोजित ट्रस्ट की उच्च स्तरीय बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। सीईओ पद के लिए देशभर से 5,585 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। चयन प्रक्रिया के बाद अंत में चुने गए तीन शीर्ष दावेदारों में से एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के नाम पर सहमति बनी। बैठक में ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, स्वामी कमलनयन दास, अंतरिम महासचिव डॉ. कृष्ण मोहन, ट्रस्टी महंत दीनेंद्र दास और कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि सहित प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।

कौन हैं जितेंद्र मिश्र?

6 दिसंबर 1986 को भारतीय वायुसेना की फाइटर स्ट्रीम में कमीशन हासिल करने वाले जितेंद्र मिश्र के पास लगभग 40 वर्षों का लंबा और बेदाग सैन्य करियर है। वे 1 जनवरी 2025 को वायुसेना की पश्चिमी वायु कमान (Western Air Command) के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ बने थे और 30 अप्रैल 2026 को इस पद से सेवानिवृत्त हुए।

2013 में विशिष्ट सेवा मेडल

उनके पास 3,000 घंटे से अधिक उड़ान का अनुभव है और वे एक कुशल फाइटर कॉम्बैट लीडर तथा एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलट रहे हैं। अपने करियर में उन्होंने 18 से अधिक प्रकार के लड़ाकू विमान, परिवहन विमान और हेलीकॉप्टर उड़ाए हैं। 2013 में विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित हैं।

सैन्य करियर के दौरान उन्होंने न केवल विमान उड़ाए, बल्कि रणनीतिक योजना (Strategic Planning) और कमान प्रबंधन की बड़ी जिम्मेदारियां भी निभाईं। उनके इसी अनुशासन, सुरक्षा अनुभव और प्रशासनिक क्षमता को देखते हुए राम मंदिर की कमान उन्हें सौंपी गई है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article