देश

अंडमान सागर के ऊपर हवाई क्षेत्र बंद, जारी हुआ NOTAM,मिसाइल या हथियार प्रणाली के टेस्ट की संभावना

NOTAM का मतलब एयरमेन को नोटिस है। यह नोटिस पायलटों को संभावित खतरों के बारे में सूचित करता है, ताकि ट्रेनिंग के दौरान किसी भी तरह का नुकसान नहीं हो। NOTAM को दूससंचार कते जरिए विमानन प्राधिकरणों के पास दाखिल किए जाते हैं। ये नोटिस पहली बार जारी नहीं किया गया है।

Image

अंडमान सागर के ऊपर हवाई क्षेत्र बंद।

NOTAM : भारत ने अंडमान सागर के ऊपर एक विशिष्ट क्षेत्र में हवाई क्षेत्र बंद करने की घोषणा करते हुए NOTAM जारी किया है। यह नोटाम 23 और 24 मई की सुबह 7 बजे से 10 बजे तक प्रभावी रहेगा। यह क्षेत्र लगभग 500 किलोमीटर लंबा है और सभी ऊंचाई स्तरों पर नागरिक विमानों के लिए प्रतिबंधित किया गया है। यहां मिसाइल या हथियार प्रणाली का परीक्षण हो सकता है।-

हाल के वर्षों में अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में भारत द्वारा कई महत्वपूर्ण मिसाइल परीक्षण किए गए हैं, जिनके लिए NOTAM 'नोटिस टू एयरमेन' जारी किए गए।

1. जनवरी 2025: ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल का सैल्वो मोड में परीक्षण

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में भारत ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सैल्वो मोड में परीक्षण किया।

2. अप्रैल 2024: एयर-लॉन्च्ड बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण

भारत ने अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में एक एयर-लॉन्च्ड बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

3. मार्च 2022: ब्रह्मोस मिसाइल का विस्तारित रेंज संस्करण का परीक्षण

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में भारत ने ब्रह्मोस मिसाइल के विस्तारित रेंज संस्करण का सफल परीक्षण किया।

क्या होता है नोटाम

NOTAM का मतलब एयरमेन को नोटिस है। यह नोटिस पायलटों को संभावित खतरों के बारे में सूचित करता है, ताकि ट्रेनिंग के दौरान किसी भी तरह का नुकसान नहीं हो। NOTAM को दूससंचार कते जरिए विमानन प्राधिकरणों के पास दाखिल किए जाते हैं। ये नोटिस पहली बार जारी नहीं किया गया है। इससे पहले भी कई बार ये नोटिस जारी किए जा चुके हैं।

रक्षा संरचना में एक उभरता क्षेत्र

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह भारत की रक्षा संरचना में एक उभरता हुआ प्रमुख क्षेत्र बनता जा रहा है। मलक्का जलडमरूमध्य के मुहाने पर स्थित ये द्वीप समुद्री निगरानी और सैन्य शक्ति के प्रक्षेपण के लिए एक अहम केंद्र हैं। यह नियोजित अभियान संभवतः भारत की प्रतिरोधक क्षमता को आधुनिक बनाने के व्यापक प्रयासों से जुड़ा है, विशेष रूप से क्षेत्रीय तनावों और रक्षा निर्माण में आत्मनिर्भरता की दिशा में हो रहे दबाव के संदर्भ में।

Shivani Mishra
Shivani Mishraauthor

Covering stories of public interest in crime and politics now. Entertainment enthusiast over five years. Reporting across Maharashtra.

और पढ़ें
End of Article