देश

एयर इंडिया घटा रहा अपनी 15 फीसदी उड़ानें; 6 दिनों में 83 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स हुईं कैंसिल

Air India Plane Crash: एयर इंडिया अगले कुछ सप्ताह के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने बड़े विमानों के परिचालन में 15 फीसदी की कटौती कर रहा है। बयान में कहा गया कि अतिरिक्त सावधानी के तौर पर एअर इंडिया बड़े बोइंग 777 विमानों की सुरक्षा जांच बढ़ाएगी।

Image

एयर इंडिया

Photo : iStock

Air India Plane Crash: एयर इंडिया अगले कुछ सप्ताह के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने बड़े विमानों के परिचालन में 15 फीसदी की कटौती कर रहा है। एयरलाइन ने बुधवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। बयान में कहा गया कि अतिरिक्त सावधानी के तौर पर एअर इंडिया बड़े बोइंग 777 विमानों की सुरक्षा जांच बढ़ाएगी।

लगातार कैंसिल हो रही उड़ानें

अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद लगातार परिचालन संबंधी समस्याओं का हवाला देते हुए एयर इंडिया की उड़ानें रद्द की जा रही हैं। पिछले छह दिनों में एयर इंडिया की कम के सम 83 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्दा किया गया है। एयरलाइन के अनुसार, कटौती 'अभी और 20 जून' से लागू की जाएगी और उसके बाद 'कम से कम जुलाई के मध्य तक' जारी रहेगी।

गौरतलब है कि एयर इंडिया का अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट संख्या एआई-171 बीते गुरुवार को टेकऑफ के चंद सेकंड के बाद एक छात्रावास में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में विमान में सवार 241 लोगों समेत कुल 270 व्यक्ति मारे गए थे, जबकि विमान में सवार एक व्यक्ति बच गया था।

देर शाम जारी बयान में एयर इंडिया ने कहा कि पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव, यूरोप और पूर्वी एशिया के कई देशों के हवाई क्षेत्रों में रात्रि कर्फ्यू के कारण व्यवधान उत्पन्न हुए हैं तथा सुरक्षा जांच में वृद्धि की जा रही है। बयान में कहा गया है कि इंजीनियरिंग स्टाफ और एयर इंडिया के पायलटों द्वारा आवश्यक सावधानी बरती जा रही है।

बयान के अनुसार, ''एयर इंडिया के समक्ष उत्पन्न जटिल परिस्थितियों को देखते हुए हमारे परिचालन की स्थिरता, बेहतर दक्षता सुनिश्चित करने तथा यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए एयर इंडिया ने अगले कुछ सप्ताह के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़े विमानों की उड़ान सेवाओं में 15 प्रतिशत की कटौती करने का निर्णय लिया है।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article