देश

विमानों पर छाया कोहरे का साया, रद्द हो सकती हैं उड़ानें; चेक कर लें स्टेटस, एयर इंडिया ने जारी की एडवाइजरी

Flight Cancellation: दिल्ली सहित उत्तर भारत में घने कोहरे की वजह से फ्लाइट ऑपरेशन लगातार प्रभावित हो रहा है। इस बीच, घरेलू एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की। एडवाइजरी में कहा गया कि उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में कोहरे की वजह से विज़िबिलिटी कम रहने की संभावना है जिसका असर फ्लाइट ऑपरेशन पर पड़ सकता है।

Image

एयर इंडिया (फोटो साभार: iStock)

Photo : iStock

Flight Cancellation: दिल्ली सहित उत्तर भारत में घने कोहरे की वजह से फ्लाइट ऑपरेशन लगातार प्रभावित हो रहा है। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को कोहरे की वजह से कई उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि कुछ उड़ानों को अन्य शहरों की ओर डायवर्ट किया गया। इस बीच, घरेलू एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की।

एडवाइजरी में कहा गया कि दिल्ली सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में गुरुवार को कोहरे की वजह से विज़िबिलिटी कम रहने की संभावना है जिसका असर फ्लाइट ऑपरेशन पर पड़ सकता है और कई उड़ानों में देरी हो सकती है।

एयर इंडिया ने अपने बयान में कहा, ''किसी भी अप्रत्याशित देरी, उड़ान के डायवर्ट होने या रद्द होने की स्थिति में ग्राउंड टीमें यात्रियों की हरसंभव मदद करने के लिए तैयार हैं। एयर इंडिया की 'फॉगकेयर' पहल के तहत, कोहरे से सबसे अधिक प्रभावित होने वाली उड़ानों की पहले पहचान की जाती है और यात्रियों को अग्रिम सूचना दी जाती है। इसके अंतर्गत यात्रियों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपनी उड़ान पुनर्निर्धारित करने या रिफंड लेने का विकल्प भी दिया जाता है।''

एयरलाइन ने यात्रियों से की यह अपील

एयरलाइन ने शुक्रवार को यात्रा करने वाले यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे एयरपोर्ट रवाना होने से पहले अपने फ्लाइट का स्टेटस चेक कर लें। यात्रियों की सहायता के लिए एयर इंडिया का संपर्क केंद्र 24 घंटे उपलब्ध है। एयर इंडिया ने कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और मौसम से जुड़ी चुनौतियों के बीच यात्रियों के सहयोग के लिए वह आभारी है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article