देश

दिल्ली से इंदौर जा रहा था एयर इंडिया का विमान, तकनीकी खराबी के बाद रनवे से लौटा वापस; यात्रियों की बिगड़ी हालत

Air India Flight Cancelled: दिल्ली से इंदौर जा रहा एयर इंडिया का विमान तकनीकी खराबी की वजह से रनवे से वापस लौट गया। हालांकि, बाद में फ्लाइट को रद्द कर दिया गया।

Image

एयर इंडिया की फ्लाइट रद्द (फाइल फोटो)

Air India Flight Cancelled: दिल्ली से इंदौर जा रहा एयर इंडिया का विमान तकनीकी खराबी की वजह से रनवे से वापस लौट गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट संख्या AI–2515 में तकनीकी खराबी देखी गई, जिसके बाद विमान को रनवे से वापस टर्मिनल पर लाना पड़ा। इस दौरान, यात्रियों की हालत बिगड़ गई।

यात्रियों की हालत बिगड़ी

विमान जब रनवे पर खड़ा था तो एसी बंद हो गया और भीषण गर्मी की वजह से केबिन में फंसे रहने की वजह से यात्रियों की हालात बिगड़ गई। यह फ्लाइट दिल्ली से दोपहर 12:10 बजे रोजाना निकलती है और दोपहर करीब 1:45 बजे इंदौर पहुंचती है। हालांकि, तकनीकी खराबी की वजह से आज विमान टेकऑफ नहीं कर सका और बाद में फ्लाइट को रद्द कर दिया गया।

दो बार बदले गेट

इंदौर जाने वाले यात्री पहले से ही नाराज थे। दिल्ली एयरपोर्ट पर बोर्डिंग से पहले दो बार गेट बदला गया, जिससे अफरा-तफरा मच गई और बाद में तकनीकी खराबी की वजह से विमान को काफी देर तक रनवे पर ही रोक कर रखा गया।

रास्ते से वापस लौटा था विमान

इससे पहले, एयर इंडिया का दिल्ली से लंदन जा रहा विमान तकनीकी खराबी की वजह से वापस लौट आया था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से लंदन हीथ्रो जा रहे एक विमान को लगभग 7 घंटे तक हवा में रहने के बाद वापस लौटना पड़ा था। उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी का शक होने पर यह फैसला लिया गया।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया था कि यात्रा के दौरान तकनीकी समस्या का संदेह होने पर एहतियात के तौर पर विमान को वापस बुलाया गया। उन्होंने कहा था कि यात्रियों की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता है, इसलिए यह निर्णय लिया गया। एयरलाइन ने बताया था कि विमान पूरी तरह सुरक्षित तरीके से उतरा और सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया गया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article