देश

Plane Crash के बाद गम में एयर इंडिया, सभी सोशल मीडिया हैंडल समेत वेबसाइट को किया ब्लैक

Ahmedabad Plane Crash: प्लेन क्रैश के बाद शोक व्यक्त करते हुए टाटा ग्रुप की एयरलाइन एयर इंडिया ने सोशल मीडिया हैंडल्स जैसे इंस्टाग्राम एवं एक्स और वेबसाइट को ब्लैक कर दिया है।

Image

अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद एयर इंडिया ने सोशल मीडिया हैंडल्स, वेबसाइट को किया ब्लैक

Photo : Twitter

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद शोक व्यक्त करते हुए टाटा ग्रुप की एयरलाइन एयर इंडिया ने सोशल मीडिया हैंडल्स जैसे इंस्टाग्राम एवं एक्स और वेबसाइट को ब्लैक कर दिया है। एयर इंडिया ने अपने आधिकारिक एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर लोगो (Logo) की जगह ब्लैक कर दिया है। वहीं, वेबसाइट के होम पेज पर 'एआई 171' ब्लैक थीम के साथ अंकित कर दिया है। अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-171 उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही क्रैश हो गई थी। हादसे के बाद एयर इंडिया ने एआई-171 के लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर 1800 5691 444 जारी किया है।

जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया के विमान बोइंग 787 ड्रीमलाइनर ने सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रनवे 23 से 13.39 आईएसटी पर उड़ान भरी। इसके कुछ देर बाद ही मेडे कॉल जारी किया गया था, लेकिन कॉकपिट से कोई और संचार प्राप्त नहीं हुआ। विमान का संचालन कैप्टन सुमीत सभरवाल कर रहे थे, जो एयर इंडिया के लंबे समय से पायलट हैं और उनके पास 8200 से अधिक उड़ान घंटे का अनुभव था। वहीं, फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर ने 1100 घंटे उड़ान भरी थी।

विमान टेक-ऑफ के दौरान हुआ था क्रैश

यह दुर्घटना अहमदाबाद के मेघानीनगर इलाके के पास हुई। विमान टेक-ऑफ के दौरान क्रैश हुआ है। प्लेन के क्रैश होने के तुरंत बाद घटनास्थल से आसमान में काला धुंआ उठता हुआ देखा गया है। इससे विमान दुर्घटना में भारी नुकसान का अनुमान है। प्लेन क्रैश होने के बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। राहत और बचाव का काम किया जा रहा है। हालांकि इस हादसे में कितना जानमाल का नुकसान हुआ है, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हादसे के समय प्लेन में 242 लोग सवार थे, जिसमें 230 यात्री, 10 केबिन क्रू और दो पायलट थे। एयर इंडिया ने सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' पर कहा कि फ्लाइट एआई171 अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही थी। आज 12 जून को दुर्घटना का शिकार हुई है। हम अभी विवरण की जांच कर रहे हैं और इस मामले में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' और एयर इंडिया की वेबसाइट पर अधिक जानकारी साझा करेंगे।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article