देश

180 यात्रियों को लेकर जेद्दा जा रही Air India Express की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, कन्नूर एयरपोर्ट पर करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

Flight Emergency Landing Kannur Airport: केरल के कन्नूर से जिद्दार जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी आ गई।

Image

180 यात्रियों को लेकर जेद्दा जा रही Air India Express की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, कन्नूर एयरपोर्ट पर करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

Air India Express Kannur to Jeddah: केरल के कन्नूर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सऊदी अरब के जिद्दार (Jeddah) के लिए उड़ान भरने वाले एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) के एक विमान में बीच हवा में तकनीकी खराबी आने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उड़ान भरने के करीब दो घंटे के भीतर ही तकनीकी गड़बड़ी का पता चलने पर पायलटों ने सूझबूझ दिखाई और विमान को वापस कन्नूर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड करा लिया। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, इस अंतरराष्ट्रीय उड़ान (फ्लाइट नंबर AXB778) में 180 से अधिक यात्री सवार थे।

उड़ान भरने के दो घंटे बाद वापस लौटा

हवाई अड्डे के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस बोइंग विमान ने सुबह करीब 7:40 बजे (कुछ सूत्रों के अनुसार 8:30 बजे) कन्नूर एयरपोर्ट से जिद्दार के लिए रनवे छोड़ा था। उड़ान भरने के करीब दो घंटे बाद पायलटों को इंजन में संभावित तकनीकी खराबी (Technical Snag/Engine Issues) के संकेत मिले।

आपातकालीन परिस्थितियों को देखते हुए पायलटों ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया और वापस लौटने का फैसला किया। सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित करने के लिए सभी नॉर्म्स का पालन किया गया। इसके बाद पूर्ण आपातकालीन तैयारियों के बीच विमान को कन्नूर हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार लिया गया। वहीं, विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद सभी 180 से अधिक यात्रियों और चालक दल को सुरक्षित विमान से बाहर निकाल लिया गया है।

सोलह जून : पहली बार किसी महिला ने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी

इतिहास में 16 जून की तारीख पर कई घटनाएं दर्ज हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण घटना छह दशक से ज्यादा पुरानी है, जब रूस की एक महिला ने पहली बार अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी। रूस की इस 26 वर्षीय महिला का नाम लेफ्टिनेंट वैलेनटीना तेरेशकोवा था और उन्होंने रूस की राजधानी मॉस्को से 16 जून 1963 को अंतरिक्ष यान - वोस्तोक 6 में सवार होकर अंतरिक्ष की ओर अपना सफर शुरू किया था। दुनिया में किसी भी महिला की यह अंतरिक्ष के लिए पहली उड़ान थी।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!