देश

दिल्ली से रांची जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में आई खराबी, वापस दिल्ली हुई रवाना; प्रवक्ता ने बताई वजह

Air India Express: दिल्ली से रांची जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को उड़ान के बाद वापस दिल्ली की ओर मोड़ दिया गया। इस फ्लाइट को शाम 6:20 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरना था। जानकारी के अनुसार, विमान कुछ तकनीकी खराबी आई थी।

Image

दिल्ली से रांची जा रही फ्लाइट लौटी वापस

Photo : ANI

Air India Express: दिल्ली से रांची जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट को सोमवार को संदिग्ध तकनीकी समस्या के कारण उड़ान भरने के तुरंत बाद वापस राष्ट्रीय राजधानी में डायवर्ट कर दिया गया। बोइंग 737 मैक्स 8 विमान को शाम 6:20 बजे रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर उतरना था। एयर इंडिया के प्रवक्ता के अनुसार, निरीक्षण और मंजूरी के बाद विमान ने अपना सामान्य परिचालन जारी रखा। एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने कहा कि हमारा एक विमान संदिग्ध तकनीकी समस्या के कारण उड़ान भरने के बाद दिल्ली लौट आया। निरीक्षण और मंजूरी के बाद विमान ने निर्धारित परिचालन जारी रखा। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।

सूत्रों के अनुसार, इससे पहले दिन में एयर इंडिया का एक विमान, जिसे दिल्ली में उतरना था, को पायलट द्वारा उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या का संदेह होने के बाद वापस हांगकांग की ओर मोड़ दिया गया। AI 315 विमान, बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर, हांगकांग से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। फ्लाइट ट्रैकिंग साइट, फ्लाइट रडार 24 के अनुसार, एयर इंडिया की फ्लाइट को दोपहर 12.20 बजे तक दिल्ली पहुंचना था। सूत्रों ने बताया कि यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है और विमान की सुरक्षा जांच की जा रही है। सूत्र ने बताया कि पायलट को उड़ान में कुछ तकनीकी समस्या का संदेह था और एहतियात के तौर पर उड़ान को वापस उसके मूल स्थान पर भेज दिया गया। यात्रियों को विमान से उतार दिया गया है और विमान की जांच की जा रही है। ये घटनाएं 12 जून को अहमदाबाद में एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर 787-8 विमान AI 171 की दुर्घटना के कुछ ही दिन बाद हुई हैं, जिसमें विमान में सवार 241 लोगों की मौत हो गई थी।

9 ड्रीमलाइनर विमानों का निरीक्षण हुआ पूरा

दुर्घटना के बाद, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयर इंडिया के बोइंग 787-8 और 787-9 बेड़े की सुरक्षा जांच बढ़ाने का भी आदेश दिया है। एयरलाइन ने कहा है कि उसके 33 ड्रीमलाइनर विमानों में से नौ का निरीक्षण पूरा हो चुका है, जबकि शेष 24 का निरीक्षण नियामक द्वारा दी गई समयसीमा के भीतर किया जाना है। एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था, जब उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 12 क्रू सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे। सभी लोगों में से केवल एक ही व्यक्ति जीवित बचा था। हाल ही में हुए एयर इंडिया विमान हादसे के मद्देनजर 17 जून को केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन की अध्यक्षता में नागरिक विमानन सुरक्षा पर एक उच्च स्तरीय बैठक होने वाली है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article