देश

एयर इंडिया की लगातार कैंसिल हो रही उड़ानें... अब दो और फ्लाइट हुई रद्द; यहां देखें पूरी सूची

Air India Flight Cancelled: एयर इंडिया की मंगलवार को दूसरी फ्लाइट रद्द कर दी गई। अहमदाबाद विमान हादसे के बाद से लगातार विमानों की उड़ान को रद्द किया जा रहा है। एयरलाइन के मुताबिक, उड़ान से पहले जांच के दौरान कुछ समस्याओं का पता चलने के बाद एयर इंडिया ने अपनी दिल्ली से पेरिस जाने वाली फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया।

Image

लगातार कैंसिल हो रही एयर इंडिया की उड़ानें

Photo : AP

Air India Flight Cancelled: एयर इंडिया की मंगलवार को दूसरी फ्लाइट रद्द कर दी गई। अहमदाबाद विमान हादसे के बाद से लगातार विमानों की उड़ान को रद्द किया जा रहा है। एयरलाइन के मुताबिक, उड़ान से पहले जांच के दौरान कुछ समस्याओं का पता चलने के बाद एयर इंडिया ने अपनी दिल्ली से पेरिस जाने वाली फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया।

क्यों कैंसिल हुई फ्लाइट

एयर इंडिया ने तकनीकी समस्याओं का हवाला देते हुए फ्लाइट कैंसिल की और कहा कि समस्या का समाधान किया जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप, 18 जून को पेरिस से दिल्ली वापस आने वाली फ्लाइट एआई-142 को भी कैंसिल कर दिया गया है।

कौन-कौन सी फ्लाइट हुई कैंसिल

दिल्ली से पेरिस जाने वाली और पेरिस से दिल्ली आने वाली एआई-143 और एआई-142 दोनों को भी कैंसिल किया गया है। दिल्ली से पेरिस जाने वाली फ्लाइट की अनिवार्य जांच में समस्या उजागर हुई जिसका समाधान किया जा रहा है। हालांकि, पेरिस चार्ल्स डी गॉल (CDG) एयरपोर्ट पर रात्रि संचालन पर प्रतिबंध की वजह से फ्लाइट कैंसिल हुई।

  • उड़ान से पहले जांच के दौरान कुछ समस्याएं पाए जाने के बाद दिल्ली-पेरिस उड़ान रद्द हुई।
  • विमान की अनुपलब्धता के कारण अहमदाबाद-लंदन उड़ान रद्द की गई।
  • सैन फ्रांसिस्को-मुंबई उड़ान में तकनीकी गड़बड़ी के कारण यात्रियों को बीच में ही विमान से उतरना पड़ा।
  • लंदन-अमृतसर, दिल्ली-दुबई और दिल्ली-विएना की उड़ानें भी कैंसिल हुई हैं।

यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था कर रही एयरलाइन

एयरलाइन ने बताया कि वह यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था कर रही है। साथ ही बताया कि यात्रियों के टिकट कैंसिल करने पर पूरा रिफंड दिया जा रहा है। एयर इंडिया ने यह भी कहा कि वह यात्रियों को जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर रही है।

अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट कैंसिल

इससे पहले अहमदाबाद से मंगलवार दोपहर को लंदन जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान परिचालन संबंधी समस्याओं के कारण रद्द कर दी गई। एयर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट ने भी पुष्टि की है कि अहमदाबाद से लंदन के गैटविक हवाई अड्डे तक जाने वाली एआई-159 उड़ान कैंसिल कर दी गई है।

एयरपोर्ट के अधिकारी ने बताया था कि हमें सूचित किया गया है कि परिचालन संबंधी समस्याओं के कारण उड़ान रद्द कर दी गई है। अहमदाबाद से लंदन जाने वाली मूल उड़ान जिसका कोड एआई-171 था, ने सोमवार से नए उड़ान कोड एआई-159 के साथ परिचालन फिर से शुरू किया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से नाराज समर्थकों ने दतिया में हाईवे किया जाम, घंटों फंसे रहे वाहन, आज दिल्ली कूच की तैयारी

नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से नाराज समर्थकों ने दतिया में हाईवे किया जाम, घंटों फंसे रहे वाहन, आज दिल्ली कूच की तैयारी

आज की ताजा खबर 11 जुलाई 2026 LIVE: पीएम मोदी और न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने की द्विपक्षीय बैठक, नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से भड़के समर्थक

आज की ताजा खबर 11 जुलाई 2026 LIVE: पीएम मोदी और न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने की द्विपक्षीय बैठक, नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से भड़के समर्थक

कोई कितना भी चाहे, हम जुदा नहीं होंगे...फडणवीस संग रिश्तों पर एकनाथ शिंदे ने शेर सुनाकर दिया विपक्ष को जवाब

कोई कितना भी चाहे, हम जुदा नहीं होंगे...फडणवीस संग रिश्तों पर एकनाथ शिंदे ने शेर सुनाकर दिया विपक्ष को जवाब

Monsoon 2026 : मॉनसूनी बारिश से शहर पानी-पानी, आंधी, बिजली, लैंडस्लाइड, बाढ़ की चेतावनी; ट्रेनें लेट तो प्लाइटों के बदले रास्ते

Monsoon 2026 : मॉनसूनी बारिश से शहर पानी-पानी, आंधी, बिजली, लैंडस्लाइड, बाढ़ की चेतावनी; ट्रेनें लेट तो प्लाइटों के बदले रास्ते

'PM मोदी की चुप्पी करोड़ों लोगों की आस्था के साथ विश्वासघात...', राम मंदिर मामले को लेकर कांग्रेस ने साधा निशाना

'PM मोदी की चुप्पी करोड़ों लोगों की आस्था के साथ विश्वासघात...', राम मंदिर मामले को लेकर कांग्रेस ने साधा निशाना