दुनिया

इजरायल ने ईरान के नए सैन्य कमांडर को भी किया ढेर, जानें कौन है खामेनेई का करीबी शादमानी

Israel Iran Conflict: इजरायल और ईरान के बीच तनाव अपने चरम पर है। इस बीच, इजरायल ने दावा किया कि उसने ईरान के एक और शीर्ष जनरल को मार गिराया। इजरायली सेना ने कहा कि उसने जनरल अली शादमानी को मार गिराया है, जिन्हें हाल ही में खातम अल-अनबिया केंद्रीय मुख्यालय का प्रमुख नियुक्त किया गया था।

Image

इजरायल ने खामेनेई का करीबी सैन्य कमांडर को मारने का किया दावा

Photo : AP

Israel Iran Conflict: इजरायल और ईरान के बीच तनाव अपने चरम पर है। इजरायल के तेहरान पर एयरस्ट्राइक करने के बाद ईरान ने भी पलटवार किया। देखते-ही-देखते दोनों ओर से ड्रोन्स और मिसाइल दागी जाने लगी। इस बीच, इजरायल ने दावा किया कि उसने ईरान के एक और शीर्ष जनरल को मार गिराया।

मारा गया ईरान का एक और सैन्य अधिकारी

इजरायली सेना ने कहा कि उसने जनरल अली शादमानी को मार गिराया है, जिन्हें हाल ही में खातम अल-अनबिया केंद्रीय मुख्यालय का प्रमुख नियुक्त किया गया था। हालांकि, ईरान ने शादमानी की मौत की तत्काल पुष्टि नहीं की है। शादमानी ईरान के अर्धसैनिक बल रिवोल्यूशनरी गार्ड में जनरल थे।

कौन थे अली शादमानी?

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई ने करीबी माने जाने वाले अली शादमानी को मेजर जनरल गुलाम अली राशिद की जगह पर नियुक्ति किया गया था जिनके इजरायली हमले में मारे जाने की बात कही जा रही है।

पश्चिम एशिया के एयरपोर्ट और एयरस्पेस बंद

इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष ने पश्चिम एशिया के ज्यादातर देशों को अपने एयरस्पेस को बंद करने के लिए मजबूर कर दिया। दर्जनों एयरपोर्ट ने सभी उड़ानें रोक दी हैं या परिचालन में भारी कटौती किया है, जिससे हजारों यात्री फंस गए।

तेहरान छोड़ दें भारतीय

इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष को देखते हुए तेहरान में भारतीय दूतावास ने सभी भारतीय नागरिकों को मंगलवार को शहर से बाहर सुरक्षित स्थानों पर जाने और दूतावास से संपर्क में रहने का परामर्श जारी किया है।

भारतीय दूतावास ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''सभी भारतीय नागरिक जो तेहरान में हैं और दूतावास के संपर्क में नहीं हैं, उनसे अनुरोध है कि वे तुरंत तेहरान में भारतीय दूतावास से संपर्क करें और अपना स्थान तथा संपर्क नंबर प्रदान करें। कृपया इन नंबर पर संपर्क करें: +989010144557; +989128109115; +989128109109।''

सनद रहे कि इजरायल ने शुक्रवार तड़के ईरान पर बड़ा हमला करते हुए उसके परमाणु, मिसाइल और सैन्य ढांचे को निशाना बनाया था। बाद में ईरान ने भी इजरायल पर जवाबी हमला किया था।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article