देश

मिडिल ईस्ट में छिड़े युद्ध के बीच एयर इंडिया ने जारी किया अपडेट, कई देशों के लिए आज की उड़ानें रद्द

मिडिल ईस्ट में छिड़े युद्ध के बीच एयर इंडिया ने अपडेट जारी किया है। इसने कहा है कि यूएई एयरपोर्ट अथॉरिटीज के निर्देशों के बाद, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस को 15 मार्च 2026 के लिए अपनी अस्थायी उड़ानों में कटौती करनी पड़ रही है।

Image

खाड़ी देशों के लिए कई Air India उड़ानें रद्द

Photo : PTI

Air India and Air India Express Flights Cancelled: मिडिल ईस्ट में छिड़े युद्ध के बीच एयर इंडिया ने अपडेट जारी किया है। इसने कहा है कि यूएई एयरपोर्ट अथॉरिटीज के निर्देशों के बाद, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस को 15 मार्च 2026 के लिए अपनी अस्थायी उड़ानों में कटौती करनी पड़ रही है। बता दें कि पिछले करीब दो हफ्ते से ईरान और अमेरिका युद्ध छिड़ा हुआ है और इसकी चपेट में पूरा मध्य पूर्व आ गया है। ईरान की ओर से इन देशों पर लगातार हमला हो रहा है और एयरपोर्ट से लेकर तेल संयंत्र और रिहायशी इलाके भी इसकी चपेट में आ गए हैं।

कौन-कौन सी उड़ानें रद्द?

  • एयर इंडिया: दिल्ली-दुबई की एक वापसी उड़ान संचालित करेगी; दुबई के लिए निर्धारित पांच उड़ानों में से चार रद्द कर दी गई हैं।
  • एयर इंडिया एक्सप्रेस: दिल्ली-दुबई की एक वापसी उड़ान संचालित करेगी; दुबई के लिए निर्धारित छह उड़ानों में से पांच रद्द कर दी गई हैं।
  • अबू धाबी: एयर इंडिया एक्सप्रेस की सभी पांच उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।
  • शारजाह: एयर इंडिया एक्सप्रेस दिल्ली, कन्नूर, कोच्चि, कोझिकोड, मुंबई और तिरुवनंतपुरम के लिए उड़ानें संचालित करने की योजना बना रही है।
  • रस अल खैमाह: एयर इंडिया एक्सप्रेस रस अल खैमाह-कोझिकोड और रस अल खैमाह-कोच्चि के लिए उड़ानें संचालित करेगी।

ये उड़ानें स्लॉट की उपलब्धता और संचालन के समय की स्थिति के मुताबिक संचालित की जाएंगी।

कच्चे तेल और ईंधन पर किसी भी हालात से निपटने में भारत सक्षम

पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण समुद्री मार्ग बाधित होने के बीच केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि कच्चे तेल और ईंधन से संबंधित किसी भी हालात से निपटने के लिए भारत अच्छी स्थिति में है। उन्होंने कहा कि सरकार ने आम आदमी के लिए वैकल्पिक विकल्प प्रदान करने हेतु केरोसिन उत्पादन में वृद्धि की है। गोयल ने सीएनबीसी-टीवी18 इंडिया बिजनेस लीडर्स अवार्ड्स 2026 समारोह में कहा कि सरकार निर्यातकों को समर्थन देने के लिए अगले सप्ताह कुछ ठोस एजेंडा लेकर आने की योजना बना रही है।

गोयल ने कहा, कच्चे तेल और ईंधन के मामले में हमारी स्थिति काफी अच्छी है। हमारे पास पर्याप्त भंडार मौजूद है। कच्चे तेल या ईंधन, पेट्रोल, डीजल, विमानन ईंधन के मोर्चे पर किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि भारत ने केरोसिन का उत्पादन बढ़ा दिया है ताकि एलपीजी की आपूर्ति में किसी भी देरी की स्थिति में आम आदमी के लिए खाना पकाने का एक वैकल्पिक साधन उपलब्ध हो सके। गोयल ने कहा, इसके साथ ही, हम विविध स्रोतों से आयात के माध्यम से एलपीजी और एलएनजी संबंधी आवश्यकताओं को भी पूरा कर रहे हैं।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article