देश

दिल्ली ब्लास्ट के बाद अल फलाह यूनिवर्सिटी से गायब हुए 10 लोग, टेरर मॉड्यूल में शामिल होने की आशंका

सूत्रों का कहना है कि इस ब्लास्ट के बाद कानूनी एजेंसियों ने जैसे ही अल फलाह यूनिवर्सिटी को अपने रडार पर लिया। तभी से यहां काम करने वाले और पढ़ाई करने वाले लोग लापता होने लगे। लापता होने वाले स्टाफकर्मियों एवं छात्रों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। गायब हुए लोगों में तीन कश्मीर के हैं। खास बात यह है कि इन लोगों के फोन भी स्विच ऑफ हैं।

al falah university

जांच के दायरे में हैं अल-फलाह यूनिवर्सिटी। तस्वीर-PTI

Al Falah university : दिल्ली ब्लास्ट मामले में एजेंसियां जैसे-जैसे अपनी जांच आगे बढ़ा रही हैं, इस मामले में नए-नए तथ्य और चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है। दिल्ली ब्लास्ट मामले में फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी की संलिप्तता और उसकी फंडिंग की जांच एनआईए और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) एजेंसियां कर रही हैं। दिल्ली में बीते 10 नवंबर को लाल किले के पास आई-20 कार में हुए विस्फोट में 10 लोगों की मौत हुई और 25 अन्य लोग घायल हुए। इस कार को आतंकवादी मोहम्मद उमर चल रहा था। इस विस्फोट में उसकी भी मौत हुई। उमर अल फलाह यूनिवर्सिटी में डॉक्टर था।

लापता हुए स्टाफ-छात्रों की संख्या 10

सूत्रों का कहना है कि इस ब्लास्ट के बाद कानूनी एजेंसियों ने जैसे ही अल फलाह यूनिवर्सिटी को अपने रडार पर लिया। तभी से यहां काम करने वाले और पढ़ाई करने वाले लोग लापता होने लगे। लापता होने वाले स्टाफकर्मियों एवं छात्रों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। गायब हुए लोगों में तीन कश्मीर के हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि इन लोगों के फोन भी स्विच ऑफ हैं। जांच एजेंसियां इन्हें ट्रैक करने में जुटी हैं। आशंका इन लोगों के 'सफेदपोश टेरर मॉड्यूल' में शामिल होने की है। एजेंसियों ने सभी गायब लोगों की सूची अल फलाह यूनिवर्सिटी से लेकर अपनी जांच आगे बढ़ा रही है।

खाड़ी देशों में बसे हुए हैं सिद्दीकी परिवार के करीबी सदस्य

इससे पहले ईडी ने बुधवार को अदालत को बताया कि अल फलाह समूह के अध्यक्ष जवाद अहमद सिद्दीकी के पास भारत से भागने के कई ‘कारण’ हैं क्योंकि उसके परिवार के करीबी सदस्य खाड़ी देशों में बसे हुए हैं और उसने अपने ट्रस्ट द्वारा संचालित शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों से ‘बेईमानी’से कम से कम 415 करोड़ रुपये की आय अर्जित की। सिद्दीकी को संघीय जांच एजेंसी ने मंगलवार रात फरीदाबाद स्थित अल फलाह विश्वविद्यालय समूह के खिलाफ दिनभर की छापेमारी के बाद हिरासत में ले लिया था। यह विश्वविद्यालय 10 नवंबर को लाल किले के निकट हुए विस्फोट की जांच के केंद्र में है, जिसमें 15 लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हुए थे।

13 दिन की ईडी हिरासत में हैं सिद्दीकी

सिद्दीकी को बुधवार तड़के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शीतल चौधरी प्रधान (साकेत अदालत) के आवास पर पेश किया गया, जहां एजेंसी ने हिरासत में पूछताछ के लिए उसकी 14 दिन की रिमांड मांगी। अदालत ने उसे एक दिसंबर तक 13 दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया। एजेंसी ने अदालत को बताया कि सिद्दीकी के निर्देशन में विश्वविद्यालय और उसके नियंत्रक ट्रस्ट ने झूठी मान्यता और मान्यता दावों के आधार पर छात्रों और अभिभावकों को बेईमानी से धन देने के लिए प्रेरित करके 415.10 करोड़ रुपये की आपराधिक आय अर्जित की। इसने दावा किया गया कि सिद्दीकी की गिरफ्तारी आवश्यक थी क्योंकि उसके फरार होने और जांच में सहयोग न करने की आशंका थी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

लेटेस्ट न्यूज

अनुज मिश्रा
अनुज मिश्रा Author

अनुज मिश्रा भारत के अग्रणी क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव पत्रकारों में से एक हैं। वह वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं।... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily India Newsletter!