देश

नेवी चीफ बन जब बेटा लेने पहुंचा आशीर्वाद, गले लगाकर मां लगी हाथ जोड़ने; देखिए एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी का भावुक कर देने वाला वीडियो

Navy chief Admiral Dinesh Kumar Tripathi Video: एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी का 15 मई 1964 को जन्म हुआ था और एक जुलाई 1985 में वह भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ वाइस एडमिरल त्रिपाठी का करीब 30 वर्ष का लंबा और विशिष्ट करियर रहा है।

Image

नेवी चीफ बनने के बाद एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी अपनी मां से आशीर्वाद लेते हुए

Photo : Twitter

Navy chief Admiral Dinesh Kumar Tripathi Video: एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी जब भारतीय नौसेना के नए चीफ का पदभार ग्रहण करने से पहले मां रजनी त्रिपाठी का आशीर्वाद लेने पहुंचे तो वो क्षण बहुत ही भावुक कर देने वाला था। बेटे एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को आशीर्वाद देते समय मां ने उन्हें गले से लगा लिया और बार-बार प्रणाम करने लगी। इस दौरान उनकी मां भावुक भी दिखीं।

एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी का भावुक कर देने वाला वीडियो

एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी का मां से आशीर्वाद लेने का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि जब एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी मां का आशीर्वाद लेने के लिए पैर छूते हैं, तो मां सिर और पीठ पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद देती हैं, इसके बाद बेटे को गले से लगा लेती हैं, पीठ थपथपाती हैं, प्रणाम करने लगती है, एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी की टोपी को प्रणाम करने लगती हैं।

कौन हैं एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी (Who is Admiral Dinesh Kumar Tripathi)

संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने मंगलवार को देश के 26वें नौसेना अध्यक्ष का प्रभार संभाल लिया। रीवा के सैनिक स्कूल के भूतपूर्व छात्र एडमिरल त्रिपाठी इससे पहले नौसेना के उप प्रमुख का पद संभाल रहे थे। एडमिरल त्रिपाठी का 15 मई 1964 को जन्म हुआ था और एक जुलाई 1985 में वह भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ वाइस एडमिरल त्रिपाठी का करीब 30 वर्ष का लंबा और विशिष्ट करियर रहा है। एडमिरल त्रिपाठी ने भारतीय नौसैन्य जहाज विनाश, किर्च और त्रिशूल की कमान भी संभाली है। नौसेना के उप प्रमुख का पद संभालने से पहले वह पश्चिमी नौसैन्य कमान के फ्लैट ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं।

एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी की प्राथमिकता

एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने कार्यभार संभालने के बाद कहा कि भारतीय नौसेना को समुद्री क्षेत्र में उभरती चुनौतियों के मद्देनजर संभावित शत्रुओं से निपटने के लिए हर समय अभियान की दृष्टि से तैयार रहना होगा। एडमिरल त्रिपाठी ने संवाददाताओं से कहा- "पिछले कुछ सालों में हमारी नौसेना युद्ध के लिए तैयार, एकजुट, विश्वसनीय और भविष्य के लिहाज से तत्पर बल के रूप में विकसित हुई है। समुद्री क्षेत्र में मौजूदा और उभरती चुनौतियों के मद्देनजर भारतीय नौसेना को शांतिकाल में संभावित शत्रुओं से निपटने के लिए हर समय परिचालन की दृष्टि से तैयार रहना होगा और यदि कहा जाए तो समुद्र में तथा समुद्र से युद्ध जीतने के लिए तैयार रहना होगा। मेरा एकमात्र ध्यान और प्रयास इस दिशा में होगा।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!