देश

Adi Kailash Parvat: भारत से ही होंगे आदि कैलाश के दर्शन, अब नहीं जाना पड़ेगा चीन, लोगों ने की सरकार की सराहना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 29, 2023, 07:20 PM IST

Adi Kailash Parvat: आदि कैलाश की यात्रा के लिए वीजा बनाकर धारचूला के रास्ते चीन पहुंचकर जाना पड़ता था। लेकिन सरकार ने एक व्यवस्था करने जा रही है जिससे धारचूला के पुरानी लिपुलेख की चोटी से ही आदिकैलाश पर्वत के दर्शन कराए जायेंगे। इससे धारचूला में पर्यटन विकसित होगा।

Image

आदि कैलाश पर्वत, (तस्वीर सौजन्य- Adi Kailash Yatra @Om_Namahtourism ट्विटर)

Adi Kailash Parvat: भारत चीन सीमा के अंतिम छोर पर स्थित ओल्ड लिपुलेख से ही आदि कैलाश के र्दशन कर पाएंगे। बता दें कि अभी तक यात्रियों को आदि कैलाश यात्रा के लिए विदेश मंत्रालय से वीजा बनाकर धारचूला के रास्ते चीन पहुंचकर आदि कैलाश की यात्रा करनी पड़ती थी लेकिन अब ओल्ड लिपुलेख से ही आदि कैलाश के दर्शन कर पाएंगे। ओल्ड लिपुलेख की चोटी पर पहुंचने के बाद पर्यटन विभाग के अधिकारियों को आदि कैलाश पर्वत के हुए मनमोहक दर्शन हुए है।

जिला पर्यटन अधिकारी विभाग की टीम ने नाभीढांग से नौ किमी की वाहन से यात्रा करने के बाद 1.8 किमी की कठिन खड़ी चढ़ाई पार कर पुरानी लिपुलेख की चोटी (18 हजार फीट) पर पहुंचे। चोटी पर पहुंचने के बाद कैलाश पर्वत के मनमोहक दर्शन हुए। उन्होंने चोटी पर बहुत तेज हवाएं चलने की बात भी बताई। उन्होंने बताया कि पैदल मार्ग ठीक करने बाद यात्रियों को यात्रा करने में कोई परेशानी नहीं होगी।

एसडीएम धारचूला दिवेश शाशनी ने बताया की सचिव पर्यटन के निर्देश पर संयुक्त टीम ने लिपुलेख, ओम पर्वत और आदि कैलाश तक का निरीक्षण किया। शीघ्र ही संयुक्त रिपोर्ट तैयार कर पर्यटन विभाग को भेजी जाएगी, जिससे धारचूला के पुरानी लिपुलेख की चोटी से ही आदिकैलाश पर्वत के दर्शन कराए जायेंगे जिससे धारचूला में पर्यटन विकसित होगा।

स्थानीय लोगों ने सरकार की इस पहल की सराहना की है। उन्होंने कहा कि ज्योलिकांग से 20 से 25 किमी पैदल यात्रा कर लिंपियाधुरा की चोटी से भी बड़ा कैलाश पर्वत के दर्शन होते हैं। उनका कहना है कि सरकार को पुरानी लिपुलेख चोटी और लिंपियाधुरा दोनों मार्ग विकसित कर यात्रा शुरू करनी चाहिए। इससे शिव भक्तों को भारतीय सीमा से ही बड़े कैलाश पर्वत के दर्शन हो जाया करेंगे। साथ ही व्यास घाटी में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article