देश

जम्मू-कश्मीर में AAP के एकमात्र MLA ने उमर सरकार से समर्थन वापस लिया, सरकार पर खतरा नहीं

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की सरकार में 90 सीटों वाली विधानसभा में नेकां के 42 विधायक और कांग्रेस के छह विधायक हैं। इसके अलावा सरकार को पांच निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन प्राप्त है। आम आदमी पार्टी के विधायक ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘मैं, डोडा से विधायक मेहराज मलिक, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार से अपना समर्थन वापस लेता हूं।

Image

AAP विधायक ने उमर सरकार से समर्थन वापस लिया।

Jammu Kashmir AAP MLA: जम्मू-कश्मीर में आम आदमी पार्टी (आप) के एकमात्र विधायक मेहराज मलिक ने शनिवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) नीत सरकार से समर्थन वापस लेने की घोषणा की। मलिक द्वारा समर्थन वापस लेने से सरकार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा क्योंकि नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन के पास स्वयं बहुमत है।

उमर सरकार पर खतरा नहीं

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की सरकार में 90 सीटों वाली विधानसभा में नेकां के 42 विधायक और कांग्रेस के छह विधायक हैं। इसके अलावा सरकार को पांच निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन प्राप्त है। आम आदमी पार्टी के विधायक ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘मैं, डोडा से विधायक मेहराज मलिक, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार से अपना समर्थन वापस लेता हूं। यह निर्णय जम्मू-कश्मीर के मेरे लोगों के सर्वोत्तम हित में लिया गया है, जिनका विश्वास और कल्याण हमेशा मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।’

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article