देश

AAP ने प्रदूषण पर BJP को घेरा, सरकार को 'जगाने' के लिए थाली बजाकर दिल्ली सचिवालय पर किया प्रदर्शन

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 16, 2025, 07:38 PM IST

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिसंबर के महीने में प्रदूषण बढ़ने का वैज्ञानिक कारण है। सुप्रीम कोर्ट ग्रैप के नियम इसलिए लेकर आया, ताकि प्रदूषण बढ़ते ही पाबंदियां लगाकर उसे रोका जा सके, लेकिन भाजपा सरकार ने आंकड़ों में फर्जीवाड़ा और निगरानी केंद्रों को बंद करना शुरू कर दिया।

saurabh bhardwaj

थाली प्रदर्शन करते सौरभ भारद्वाज (ANI)

AAP Protest in Delhi: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के प्रदूषण के मुद्दे पर भाजपा सरकार को जगाने के लिए मंगलवार को थाली बजाकर दिल्ली सचिवालय के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत विधायकों और नेताओं ने सीएम रेखा गुप्ता पर कटाक्ष करते हुए नारा लगाया कि प्रदूषण भाई तुमको जाना पड़ेगा। इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सीएम रेखा गुप्ता गहरी नींद में सोई हुई हैं। हमने उन्हें जगाने के लिए थाली और चम्मच बजाई है। अगर वह जाग गईं तो बहुत अच्छी बात है, नहीं तो दोबारा उन्हें जगाने की कोशिश करेंगे। अगर दिल्ली का प्रदूषण कम करना है तो भाजपा सरकार को फर्जीवाड़ा बंद करना होगा और ईमानदारी से काम करना चाहिए।

कहा, थाली-चम्मच बजाना लॉकडाउन में थाली बजाने जैसा

सौरभ भारद्वाज ने थाली-चम्मच बजाने को लेकर कहा कि हमने वही तरीका इस्तेमाल किया, जैसा पीएम मोदी ने लॉकडाउन में बताया था। मोदी जी ने कोरोना को भगाने के लिए थाली बजवाई थी, वैसे ही हमने थाली बजाकर कहा कि प्रदूषण भाई तुमको जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि रेखा गुप्ता सरकार को अब एक्यूआई पर काम करना होगा और यह सीखना होगा कि एक्यूआई क्या है? भाजपा सरकार एक्यूआई निगरानी केंद्रों पर फर्जीवाड़ा कर रही है। निगरानी केंद्रों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। जंगलों के अंदर नए निगरानी केंद्र लगाए जा रहे हैं, ताकि प्रदूषण का स्तर कम दिखे। नकली यमुना भी बनाई जा रही है। भाजपा सरकार को समझना चाहिए कि फर्जीवाड़े से प्रदूषण कम नहीं होगा, क्योंकि सरकार की नाक के नीचे दिन-रात निर्माण कार्य चल रहा है। भाजपा मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा से भी हमारा सवाल है कि वे कृत्रिम वर्षा कराने वाले थे, लेकिन अभी तक तो नहीं हुई?

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिसंबर के महीने में प्रदूषण बढ़ने का वैज्ञानिक कारण है। सुप्रीम कोर्ट ग्रैप के नियम इसलिए लेकर आया, ताकि प्रदूषण बढ़ते ही पाबंदियां लगाकर उसे रोका जा सके, लेकिन भाजपा सरकार ने आंकड़ों में फर्जीवाड़ा और निगरानी केंद्रों को बंद करना शुरू कर दिया। इस कारण जब एक्यूआई 800 होता है तो सरकार 350 बताती है और जब 1000 के पार होता है तो 400 ही बताती है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण से पूरी दिल्ली त्राहि-त्राहि कर रही है, लेकिन ग्रैप की पाबंदियां भी लागू नहीं हो रही हैं। यह सरकार विज्ञान विरोधी है, जिसे एक्यूआई तक कहना नहीं आता। भाजपा की मुख्यमंत्री एक्यूआई को कभी एआईक्यू, कभी आईक्यूआई तो कभी टेम्परेचर कहती हैं। इसलिए भगवान ही ऐसी मुख्यमंत्री से बचाए।

पराली नहीं जल रही, फिर भी दिल्ली का एक्यूआई 450 पार

प्रदर्शन से पहले, सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आज पंजाब के अंदर एक्यूआई 80 से 100 के बीच है। केंद्र सरकार खुद कह रही है कि पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में 93 फीसद तक की कमी आई है। देश में कहीं पराली नहीं जल रही है, फिर भी दिल्ली का एक्यूआई 450 के पार है। इसलिए लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सरकार को सबसे पहले तो सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाए गए ग्रैप के नियमों का पालन करना चाहिए था और ग्रैप-4 के अंदर ऑड-ईवन लागू होना चाहिए था। इन्होंने ऑड-ईवन लागू नहीं किया। क्या रेखा गुप्ता या भाजपा मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा सुप्रीम कोर्ट के जजों से ज्यादा पढ़े लिखे हैं? ये लोग ग्रैप के नियमों का पालन ही नहीं करा पाए। चाहे ग्रैप 2 हो या ग्रैप 3 हो या ग्रैप 4, दिल्ली में कुछ नहीं बदलता है। वही गाड़ियां जो पहले चल रही थीं, वह अभी भी चल रही हैं और सरकार के जो निर्माण कार्य चल रहे थे, वह अभी भी चल रहे हैं। सब कुछ तो वही है। क्या कहीं ट्रैफिक पुलिस नियमों का पालन करवा रही है?

सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर कहा कि भारत का कोई दुनिया में डंका नहीं बज रहा है। यह उस खामोश जनसंहार की तस्वीर है जिसमें भारत के आम नागरिक, और सबसे ज़्यादा हमारे बच्चे, रोज बिना शोर मर रहे हैं। जहां दुनिया के बड़े हिस्से में हवा आज भी जीवन का वादा करती दिखती है, वहीं भारत ज़हर उगलता हुआ एक लाल धब्बा बन चुका है। अफ़्रीका जैसे संसाधन-वंचित महाद्वीप में भी एक्यूआई हरा- पीला है, लेकिन तथाकथित विश्वगुरु भारत में सांस लेना सौभाग्य नहीं, एक थकाने वाला संघर्ष बन गया है। सौरभ भारद्वाज ने एक अन्य पोस्ट में दिल्ली के अंदर प्रदूषण की वजह से बीमार एक बेजुबान जानवर का वीडियो भी साझा किया है। उन्होंने कहा कि यह बेहद चौंकाने वाला है कि दिल्ली के अंदर छोटे बच्चों और बुजुर्गों के बाद अब बेजुबान जानवर भी प्रदूषण से बीमार हो रहे हैं। प्रदूषण के कारण पालतू जानवरों को भी नेबुलाइजर की जरूरत पड़ रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!
संबंधित खबरें

इंडियन एयरफोर्स के पीछे चली नेवी, आसमान से लेकर समुद्र तक तबाही मचाने को खरीदी जा रही ये मिसाइल!

इंडियन एयरफोर्स के पीछे चली नेवी, आसमान से लेकर समुद्र तक तबाही मचाने को खरीदी जा रही ये मिसाइल!

BJP नेता अपर्णा यादव से तलाक लेंगे मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक यादव, कहा- वो सिर्फ फेमस होना चाहती थी

BJP नेता अपर्णा यादव से तलाक लेंगे मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक यादव, कहा- वो सिर्फ फेमस होना चाहती थी

दुश्मन देश बहुत तेजी से बना रहा J-20, J-35 फाइटर जेट, 1300 जेट बनने की संभावना! इंडियन एयरफोर्स पर क्या पड़ेगा असर, जानें- IAF की ताकत?

दुश्मन देश बहुत तेजी से बना रहा J-20, J-35 फाइटर जेट, 1300 जेट बनने की संभावना! इंडियन एयरफोर्स पर क्या पड़ेगा असर, जानें- IAF की ताकत?

Weather Today: पश्चिमी विक्षोभ बिगाड़ेगा मौसम, ठंड के बीच कड़केगी बिजली, होगी भारी बारिश, IMD ने आने वाले दिनों के लिए इन राज्यों में जारी किया अलर्ट

Weather Today: पश्चिमी विक्षोभ बिगाड़ेगा मौसम, ठंड के बीच कड़केगी बिजली, होगी भारी बारिश, IMD ने आने वाले दिनों के लिए इन राज्यों में जारी किया अलर्ट

आज की ताजा खबर, 19 जनवरी 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, नितिन नवीन करेंगे नामांकन, स्पेन में दो ट्रेनों की टक्कर में 21 लोगों की मौत

आज की ताजा खबर, 19 जनवरी 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, नितिन नवीन करेंगे नामांकन, स्पेन में दो ट्रेनों की टक्कर में 21 लोगों की मौत