देश

अनमोल गगन मान ने बदला मन, वापस लेंगी इस्तीफा; AAP प्रदेशाध्यक्ष बोले- वह केजरीवाल परिवार का हिस्सा थीं, हैं और रहेंगी

पंजाब विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा और राजनीति छोड़ने की घोषणा के एक दिन बाद, आप विधायक और पूर्व मंत्री अनमोल गगन मान रविवार को अपना फैसला वापस लेने पर सहमत हो गईं। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अमन अरोड़ा ने अनमोल गगन से मुलाकात की और पार्टी व क्षेत्र के लिए काम जारी रखने का आग्रह किया।

Image

AAP विधायक अनमोल गगन मान (दाएं) और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अमन अरोड़ा (बाएं) (फोटो साभार: @AroraAmanSunamn)

Photo : Twitter

पंजाब विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा और राजनीति छोड़ने की घोषणा के एक दिन बाद, आप विधायक और पूर्व मंत्री अनमोल गगन मान रविवार को अपना फैसला वापस लेने पर सहमत हो गईं। उन्होंने यह निर्णय तब किया, जब आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने उनसे मुलाकात की और पार्टी व क्षेत्र के लिए काम जारी रखने का आग्रह किया।

अमन अरोड़ा ने क्या कुछ कहा?

अरोड़ा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने अनमोल से मुलाकात कर विधायक के रूप में उनके इस्तीफे को अस्वीकार करने के पार्टी के फैसले के बारे में बताया, जिसके बाद ‘आप’ विधायक इस्तीफा वापस लेने को राजी हो गईं। उन्होंने कहा, “(उनसे) पार्टी और निर्वाचन क्षेत्र की प्रगति के लिए मिलकर काम करते रहने के लिए कहा। अनमोल ‘आप’ और अरविंद केजरीवाल के परिवार का हिस्सा थीं, हैं और रहेंगी।”

अरोड़ा ने पोस्ट में अनमोल के साथ एक तस्वीर साझा की। अरोड़ा पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री भी हैं। अनमोल ने बाद में ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि आज मैंने हमारे पार्टी अध्यक्ष (पंजाब) अमन अरोड़ा जी से मुलाकात की। उन्होंने कहा, “आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल जी द्वारा इस्तीफा अस्वीकार करने के फैसले को स्वीकार कर लिया गया है।”

भगवंत मान ने क्या कुछ कहा

इस बीच, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि कभी-कभी व्यक्ति भावुक होकर फैसला ले लेता है और उन्होंने यह भी कहा कि अनमोल गगन मान कैबिनेट का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को राजनीति में आना चाहिए और योगदान देना चाहिए। ‘आप’ नेता अनमोल ने शनिवार को कहा था कि उन्होंने राज्य विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और राजनीति छोड़ने का फैसला किया है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article